{"_id":"5a18514a4f1c1ba12d8b46c5","slug":"devpal-murder-case-three-policemen-suspended-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवपाल हत्याकांड: दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवपाल हत्याकांड: दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की कोर्ट परिसर में देवपाल राणा की हत्या के मामले में दून में पकड़े गए विकास के बयान के आधार पर आशारोड़ी पुलिस चौकी के दारोगा समेत तीन पुलिस कर्मियाें पर कार्रवाई की गाज गिर गई। एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। चेकिंग न होने के कारण विकास बड़ी आसानी से देहरादून में प्रवेश कर गया था।
विज्ञापन
रुड़की कोर्ट में पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर आए शातिर देवपाल राणा की 20 नवंबर को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। दो आरोपी तो मौके पर पकड़े गए थे, जबकि तीसरे आरोपी विकास को शहर कोतवाली पुलिस ने रेसकोर्स वैली के पास से दबोच लिया था।
विज्ञापन
रुड़की की घटना के बाद जिले भर में पुलिस को चेकिंग करने के आदेश दिए गए थे। पुलिस पूछताछ में विकास ने बताया कि जिस समय वह देहरादून में आया था, तब किसी तरह की चेकिंग नहीं थी, जिससे उसे आने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाह पुलिस कर्मियाें के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने चौकी के दारोगा रमेश पाल सिंह, कांस्टेबल धर्मेन्द्र और राजबीर सिंह को निलंबित कर दिया है।