फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devotees on Bhajan Kirtan of women sankirtan mandali

महिला संकीर्तन मंडली के भजन कीर्तन पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Tue, 16 Jul 2019 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Devotees on Bhajan Kirtan of women sankirtan mandali
चकराता स्थित सनातन धर्म मंदिर में भजन कीर्तन करते श्रद्धालु। - फोटो : VIKAS NAGAR
छावनी बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर का 33वां वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में स्थापित सभी मूर्तियों को नए वस्त्र धारण कराए गए। साथ ही महिला संकीर्तन मंडली ने भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी की हर कोई भाव-विभोर हो गया। शाम के समय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

सुबह मंदिर में स्थापित सभी मूर्तियों को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंचगव्य से स्नान कराया गया। इसके बाद सभी देवी-देवताओं को नवीन वस्त्र धारण कराए गए। पूरा मंदिर परिसर देव उद्घोष से गूंज उठा। शाम चार बजे संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें महिला मंडल ने बम भोले बम भोले बम बम बम, मां मनसा मेरी लाज रखना आदि भजनों की सुरमयी प्रस्तुति दी। इसके बाद सुंदकांड पाठ का आयोजन किया गया। लोगों ने मंदिर में देवताओं के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर पुजारी पंकज जगूड़ी, अशोक चौरसिया, मोनित दुसेजा, अनिरुद्ध माहेश्वरी, सुदेश दुसेज, अनिता चौरसिया, वंदना गुलाटी, कला जोशी, मीरा राठौर, पुष्पा सेठ, अनिता तोमर, आशा अरोरा, हरनाम कौर, सरला देवी, जग्गो देवी, सुरजीत, मीना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed