{"_id":"62a3aa9c7f47160aac64e5f8","slug":"devotees-gathered-in-badrinath-this-month-a-new-record-of-chardham-yatra-is-on-the-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra : बदरीनाथ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, इस महीने बन सकता है यात्रा का नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra : बदरीनाथ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, इस महीने बन सकता है यात्रा का नया रिकॉर्ड
Sat, 11 Jun 2022 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोपेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, गोपेश्वर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:03 AM IST
सार
भीड़ को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी महीने यात्रा का नया रिकॉर्ड बन सकता है जबकि यात्रा नवंबर तक चलती है। ऐसे में इस बार नया कीर्तिमान बनना तय है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ में यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है। भीड़ को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी महीने यात्रा का नया रिकॉर्ड बन सकता है। जबकि यात्रा नवंबर तक चलती है। ऐसे में इस बार नया कीर्तिमान बनना तय है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम की यात्रा आठ जून को शुरू हुई थी। बदरीनाथ में सबसे अधिक यात्री 2019 में पहुंचे थे। तब यह आंकड़ा 12 लाख से कुछ अधिक था। इस साल एक महीने में ही धाम में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 6,09,695 हो चुकी है। यही क्रम बरकरार रहा तो जल्द ही सर्वाधिक यात्रियों का नया रिकार्ड बन जाएगा।
विज्ञापन
उम्मीद से ज्यादा है यात्रा की रफ्तार
कोरोना के दो साल बाद यात्रा शुरू होने पर प्रशासन के साथ ही बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को भी यात्रियों की अधिक संख्या का अनुमान था। लेकिन इतनी उम्मीद किसी को नहीं थी कि एक महीने में ही यात्रियों का आंकड़ा छह लाख के पार पहुंच जाएगा। यात्रियों की अधिक संख्या के चलते पुलिस, प्रशासन और बीकेटीसी को भी व्यवस्थाएं बनाने में मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
बदरीनाथ में यात्रियों की संख्या
साल यात्रियों की संख्या
2014 180000
2015 359146
2016 620000
2017 884788
2018 1058490
2019 1240929
2020 145328
2021 197742
2022 609695 (9 जून तक)
एक यात्री की हुई मौत
केदारनाथ यात्रा पर पहुंची महाराष्ट्र की महिला यात्री संभाल जोशी (63) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। कपाट खुलने के बाद से अभी तक 71 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जो वर्ष 2012 के बाद सबसे अधिक है। 2012 में पूरे यात्राकाल में 72 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी।
केदारनाथ में बनाया रेन शेल्टर
केदारनाथ मंदिर मार्ग पर तीन सौ मीटर लंबा वाटर प्रूफ रेन शेल्टर स्थापित कर दिया गया है। जिलाधिकारी मूयर दीक्षित ने बताया कि यात्रियों को घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में बारिश व तेज धूप से उन्हें दिक्कत हो रही थी। गोल चबूतरे से मंदिर परिसर की पहली सीढ़ी तक रेन सेल्टर स्थापित कर दिया गया है।