फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devotees gathered for Dev Darshan

Dehradun News: महासू मंदिर हनोल में देव दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Mon, 16 Jun 2025 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for Dev Darshan
संक्रांति के अवसर पर सिद्धपीठ महासू मंदिर हनोल में देव दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कतार में लगकर देवता से आशीर्वाद लिया। परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थनाएं कीं। उधर, भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया था।
विज्ञापन


सिद्धपीठ महासू मंदिर में जौनसार बावर के अलावा उत्तरकाशी जनपद और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। मंदिर के बाहर लंबी कतार देखने को मिली। सभी ने बारी-बारी से देव दर्शन किए। बता दें कि सिद्धपीठ महासू मंदिर में चार भाई महासू के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस अवसर पर मंदिर के वजीर दीवान सिंह राणा, जयपाल सिंह पंवार, समिति के प्रबंधक नरेंद्र नौटियाल, सहायक प्रबंधक विक्रम राजगुरु, रोशनलाल, दिनेश, मुकेश रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed