फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Development work will be done with Rs 99.48 crore

Dehradun News: 99.48 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, संवरेगी दून जिले की सूरत

Sat, 15 Jun 2024 05:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done with Rs 99.48 crore
जिले में की सूरत संवारने के लिए मौजूदा वित्तीय वर्ष में जिला नियोजन समिति के माध्यम से विकास कार्यों पर 99.48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को जिला योजना की बैठक में लिया गया। प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने जल संरक्षण, कृषि, उद्यान और रोजगारपरक योजनाओं को प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंत्री उनियाल ने कहा कि जंगलों को सुरक्षित रखने के लिए मानव को इनसे जोड़ा जाए। इसके लिए वन पंचायतों में वन भूमि पर काश्तकारी की योजना बनाई जा रही है। जनप्रतिनिधियों व सदस्यों की मांग पर वन विभाग के क्षेत्रांतर्गत मार्गों के सुधारीकरण के लिए वन क्षेत्रों से लगे गांव, स्थानों और जंगली जानवरों से फसलों के बचाव, मानव संघर्ष को कम किए जाने के लिए फेंसिंग कराने की मांग पर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गये। मंत्री ने कहा कि बजट को उन कामों पर खर्च किया जाए, जिनसे नए रोजगार सृजित हो सकें। पर्यटन की छोटी-छोटी योजनाओं पर काम करने के बजाय बड़ी योजनाओं पर काम हो। ताकि, उन्हें एक नया डेस्टिनेशन बनाया जा सके।
विज्ञापन

----
पांच साल में 10 पर्यटन स्थल बनाए जाएंगे
जिला योजना में प्रभारी मंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग पांच सालों में 10 पर्यटन स्थल बनाने का लक्ष्य निर्धारित करे। प्रत्येक साल दो डेस्टिनेशन विकसित किए जाएं। कहा, योजना बनाते समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विधायकों, जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों से भी विस्तार से चर्चा की जाए। सीडीओ झरना कमठान ने गत वर्ष की जिला योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों की जानकारी दी। बैठक में विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ये रहे उपस्थित
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक कैंट सविता कपूर, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक प्रीतम सिंह, विधायक बृजभूषण गैरोला, ब्लॉक प्रमुख कालसी मठौर सिंह चौहान, निधि राणा, भगवान सिंह पोखरियाल, सीमा, ममता, जिला पंचायत सदस्य अनिता, रिहाना खातून, रीना रांगड़, डीएम सोनिका, नगर आयुक्त गौरव कुमार, नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. संजय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed