फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   development will be a weapon against maoism

'उत्तराखंड में सक्रिय हैं माओवादी, शिविर का खुलासा'

Fri, 25 Oct 2013 11:19 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Oct 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
development will be a weapon against maoism

राज्य की आंतरिक सुरक्षा को लेकर आयोजित पुलिस विभाग की एक कार्यशाला में यह बात तो सामने आई कि माओवाद से अकेले पुलिस नहीं निपट सकती।

विज्ञापन


इसके लिए जिला प्रशासन की भागीदारी के बगैर सफलता नहीं मिल सकती। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा खुद इस कार्यशाला में दो घंटे तक जमे रहे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट अफसर वहीं है जिसके पास समय रहते पर्याप्त सूचनाएं होती हैं।

नक्सली प्रशिक्षण शिविर का खुलासा
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि वर्ष 2004 में जनपद नैनीताल के सुदूर सौफुटिया नामक जंगल क्षेत्र में माओवादियों द्वारा संचालित किए जा रहे नक्सली प्रशिक्षण शिविर का खुलासा होने पर इस समस्या की ओर ध्यान गया। ये गतिविधियां वहीं होती है जहां विकास और रोजगार का अभाव होता है।
विज्ञापन


नेपाल का माओवाद भारत विरोधी
उत्तराखंड में अभी नक्सल हिंसा प्रकाश में नहीं आई लेकिन कुमाऊं मंडल के नेपाल से सटे जनपद संवेदनशील है। नेपाल में जब भी माओवादी हिंसा होती है तो उसका हमारे देश पर भी असर पड़ता है और नेपाल का माओवाद भारत विरोधी वातावरण उत्पन्न कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य पुलिस ने माओवादी गतिविधियों में लिप्त 16 अभियुक्तों को गिरफ्तारी की है। कुमाऊं परिक्षेत्र वामपंथी दृष्टि से अधिक संवेदनशील है। इसलिए यहां के जनपदों में स्पेशल ऑपरेशनल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिसमें पुलिस एवं अभिसूचना तंत्र संयुक्त रूप से काम्बिंग करते हुए राष्ट्रविरोधी तत्वों पर नजर रखते हैं।

पृष्ठभूमि में नक्सलवाद व माओवाद
पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने कहा देश में अलग अलग हिस्सों में अलग तरह का आतंकवाद है। नार्थ (जम्मू कश्मीर) व नार्थ ईस्ट में आतंकवाद के पीछे विदेशी ताकते हैं।


लेकिन सेंट्रल इंडिया के आतंकवाद की पृष्ठभूमि में नक्सलवाद व माओवाद है। पुलिस कार्रवाई के अलावा आर्थिक तौर पर भी बड़े कदम उठाने पर ही इसका समाधान होगा। कार्यशाला का संचालन आईजी दीपम सेठ ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed