फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Development schemes money will go to account of person from whose land tree will be cut Uttarakhand news

Dehradun: जिसकी जमीन पर कटेगा पेड़, उसके खाते में जाएगा लकड़ी का पैसा, दो साल से अटका मामला सुलझाया

Wed, 16 Nov 2022 01:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Nov 2022 01:05 PM IST
सार

जिस किसी की भूमि पर पेड़ काटे जाएंगे, 90 प्रतिशत पैसा उसी के खाते में जाएगा, जबकि 10 प्रतिशत पैसा प्रशासनिक व्यय, ढुलान, डिपो में रखरखाव और इंश्योरेंस की एवज में वन विकास निगम के खाते में जाएगा। प्रमुख सचिव की ओर से इस से संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Development schemes money will go to account of person from whose land tree will be cut Uttarakhand news
पेड़ - फोटो : Istock

विस्तार

प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कटने वाले पेड़ों से प्राप्त इमारती लकड़ी का पैसा अब उसी के खाते में जाएगा, जिसकी जमीन से पेड़ काटे जाएंगे। पिछले दो साल से यह मामला शासन में लंबित था। अब इसका स्थायी समाधान कर दिया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में विकास योजनाएं सड़क, संस्थान, प्रतिष्ठान, भवन इत्यादि के लिए काटे जाने वाले पेड़ों का काम वन विकास निगम की ओर से किया जाता है। वन निगम ही लाटो का कटान, गिरान, ढुलान और इस लकड़ी की बिक्री करता है, लेकिन अभी तक यह तय नहीं था कि किस मद में कितना पैसा किसको जाएगा।
विज्ञापन


इस पर वन विकास निगम की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था, लेकिन यह दो साल से लंबित था। अब इस पर फैसला लिया गया है। इसके तहत जिस किसी की भूमि पर पेड़ काटे जाएंगे, 90 प्रतिशत पैसा उसी के खाते में जाएगा, जबकि 10 प्रतिशत पैसा प्रशासनिक व्यय, ढुलान, डिपो में रखरखाव और इंश्योरेंस की एवज में वन विकास निगम के खाते में जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब टूरिस्ट को घुमा कमाई करेंगे युवा, पर्यटकों को रोमांच का अहसास दिलाने के लिए करेंगे ये खास काम

आमतौर पर विकास परियोजनाओं के लिए वन विभाग की भूमि से ही पेड़ काटे जाते हैं, ऐसे में बीते दो सालों में वन विकास निगम के पास इस मद में 32 लाख रुपये जमा हुए हैं, इनमें से 30 लाख रुपये अब वन विभाग के खाते में जाएंगे, जबकि कुछ पैसा राजस्व व कुछ पैसा निजी भूमि के मालिकों के खाते में जाएगा। इस संबंध में वन विकास निगम की ओर से ही शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर शासन ने अब मुहर लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed