फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Development of kaliyer will be by eighty million

होगा कलियर का कायाकल्प, सरकार ने खोला खजाना

Thu, 24 Oct 2013 12:42 AM IST
बसंत कुमार/अमर उजाला, रुड़की
बसंत कुमार/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 24 Oct 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
Development of kaliyer will be by eighty million
विश्व प्रसिद्ध साबिर पाक दरगाह क्षेत्र और आसपास के इलाके में ईको टूरिज्म के तहत करीब आठ करोड़ रुपये की धनराशि से विकास कार्य किए जाएंगे। इस बजट में साबिरपाक दरगाह समेत सात धार्मिक एवं स्मारक स्थलों में विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके पीछे सरकार का मकसद पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देना है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से बजट मिलने के बाद राज्य सरकार ने विकास कार्यों का जिम्मा गढ़वाल मंडल विकास निगम को सौंपा है।

विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा
नवंबर 2012 को राज्य सरकार ने पिरान कलियर साबिर पाक दरगाह समेत उसके चारों ओर स्थित सात धार्मिक एवं स्मारक स्थलों के पर्यटन की दृष्टि से पर्यावरणीय विकास के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


7,98,92,000 रुपये के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 20 प्रतिशत बजट भी मिल गया है।

धार्मिक एवं स्मारक स्थलों पर पर्यटन
राज्य सरकार ने ईको टूरिज्म विकास कार्यों का जिम्मा गढ़वाल मंडल विकास निगम को सौंपा है। धार्मिक एवं स्मारक स्थलों के पर्यटन विकास के लिए टेंडर भी हो चुके हैं।

राज्य सरकार का मकसद इन धार्मिक एवं स्मारक स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना है, ताकि पर्यटकों का इन स्थलों की ओर रुझान बना रहे।


यहां-यहां होंगे निर्माण कार्य

स्थान बजट
चूड़ामणि देवी मंदिर चुड़ियाला 47,69,000
दरगाह साबिर पाक पिरान कलियर 3,33,86,000
शहीद राजा विजय सिंह स्मारक 38,50,000
दरगाह सिकंदरपुर 28,13,000
बहेड़की सैदाबाद 27,73,000
दरगाह सिकरोढ़ा-शाहमंसूर 01,16,67,000
भगवानपुर 67,86,000


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed