फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devavrat Puri Receives Bharat Vibhushan Honor

Dehradun News: देवव्रत पुरी को मिला भारत विभूषण सम्मान

Wed, 29 Apr 2026 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Devavrat Puri Receives Bharat Vibhushan Honor
राष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड के देवव्रत पुरी गोस्वामी (डिटेक्टिव देव) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत विभूषण सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें पंजाब विधानसभा के विधान भवन, चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवान ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। जांच के लिए विशिष्ट उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किए गए डिटेक्टिव देव ने जांच क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके कार्यों ने न केवल जटिल मामलों को सुलझाया है बल्कि समाज में न्याय और विश्वास को भी मजबूत किया है। डिटेक्टिव देव के उजागर किए गए मामलों में साइबर फ्रॉड के जरिए लोगों को हो रहे आर्थिक नुकसान को रोकना, खाद्य पदार्थों में मिलावट का भंडाफोड़ करना, पाखंडी बाबाओं का महिलाओं के शोषण और ठगी के मामलों को सामने लाना, ऑनलाइन शादी के प्रस्तावों में होने वाले फ्रॉड का पर्दाफाश करना और वैवाहिक विवाद और तलाक से जुड़े मामलों की गहराई से जांच शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed