फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   devasthanam board uttarakhand: After the assurance of Chief Minister pushakr singh Dhami dharna in Chardhams postponed

देवस्थानम बोर्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद 22 महीने से चारधामों में चल रहा धरना स्थगित

Sat, 11 Sep 2021 08:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 11 Sep 2021 08:04 PM IST
सार

Devasthanam Board Uttarakhand: शनिवार को देवस्थानम बोर्ड और चार धाम यात्रा को लेकर चारों धामों के पुरोहितों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद चारों धामों में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में चल रहा धरना स्थगित कर दिया।

विज्ञापन
devasthanam board uttarakhand: After the assurance of Chief Minister pushakr singh Dhami dharna in Chardhams postponed
पुरोहितों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों का गतिरोध खत्म हो गया है। शनिवार को सीएम के साथ वार्ता के बाद चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत समिति ने 30 अक्तूबर तक आंदोलन स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


तीर्थ पुरोहितों के हकहकूक सुरक्षित रहेंगे
मुख्यमंत्री ने वार्ता के दौरान विश्वास दिलाया कि तीर्थ पुरोहितों के हकहकूक सुरक्षित रहेंगे। देवस्थानम बोर्ड पर गठित उच्च स्तरीय समिति में चारधामों से दो-दो तीर्थ पुरोहित सदस्य होंगे। सीएम आवास में चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत समिति और बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे पर मुख्यमंत्री धामी से वार्ता की।
विज्ञापन


उत्तराखंड: एक दिन के दौरे पर टिहरी में मुख्यमंत्री, कहा- बांध प्रभावितों का पुनर्वास करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के चारधाम देश दुनिया के लिए आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। सरकार का काम मंदिरों में अवस्थापना विकास को सुदृढ़ बनाना है। चारधाम यात्रा जल्द शुरू करने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 

सीएम ने कहा कि चारधाम से जुड़े तीर्थ पुरोहितों व हकहकूकधारियों के हितों को किसी प्रकार से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। देवस्थानम बोर्ड के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति चारधाम से जुड़े तीर्थ पुरोहित की बात सुनकर सरकार को रिपोर्ट देगी। समिति में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम से दो-दो तीर्थ पुरोहितों को सदस्य बनाया जाएगा। समिति की रिपोर्ट के बाद सरकार निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हित में उचित होगा, वही कार्य किया जाएगा। 

कमेटी में चारों धामों से दो-दो तीर्थ पुरोहितों को भी शामिल किया जाएगा

बैठक के बाद गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं चारधाम महापंचायत समिति के संयोजक सुरेश सेमवाल ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने वार्ता के लिए तीर्थ पुरोहितों को आमंत्रित कर सरकार की मंशा को स्पष्ट किया है। चारधाम महापंचायत समिति ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि 30 अक्टूबर तक आंदोलन स्थगित रखेंगे। 

चारधाम महापंचायत सदस्य उमेश सती ने कहा कि मुख्यमंत्री से वार्ता सकारात्मक रही है। मामले का उचित हल निकलने की पूरी आशा है। हम चारों धामों के लोगों ने निर्णय लिया है कि 30 अक्टूबर तक आंदोलन स्थगित रखेंगे। उसके बाद सरकार की तरफ से जो फीडबैक आएगा। जिसके आधार पर आगे की रणनीति तय करेंगे। 

बैठक में ये रहे मौजूद 
केबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, सचिव शैलेश बगोली, चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन, सचिव एचसी सेमवाल, बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, चारधाम तीर्थ पुरोहितों एवं हक-हकूकधारी महापंचायत समिति अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, महामंत्री हरीश डिमरी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जुगडाण, सह सचिव सुरेश सेमवाल, सदस्य दुर्गा प्रसाद भट्ट, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, सचिव सुरेश उनियाल, संजीव सेमवाल, ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत के अध्यक्ष उमेश सती, आचार्य नरेशानंद, दीपक सेमवाल, राजेश सेमवाल श्याम पंजपुरी, कुबेरनाथ पोस्ती, प्रशांत भट्ट, पुरषोत्तम उनियाल, राजस्वरूप उनियाल, अखिलेश कोटियाल, राहुल कोटियाल आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed