{"_id":"627953d5f2254324af4e72b7","slug":"detection-of-letter-threatening-to-blow-up-roorkee-railway-station-found-similar-handwriting","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिखावट से खुली पोल: 20 सालों से रुड़की रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की कोई दे रहा धमकी, जांच मेें ऐसे पकड़ी शरारत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिखावट से खुली पोल: 20 सालों से रुड़की रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की कोई दे रहा धमकी, जांच मेें ऐसे पकड़ी शरारत
Mon, 09 May 2022 11:18 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 09 May 2022 11:18 PM IST
सार
मामले को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 20 सालों से वही व्यक्ति ऐसे पत्र भेज रहा है। मामले में हरिद्वार पुलिस को निर्देशित किया गया है कि उसकी तलाश की जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी वाले पत्र की लिखावट की जांच की गई तो पता चला कि यह पत्र भी शरारत ही है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 20 सालों से वही व्यक्ति ऐसे पत्र भेज रहा है। मामले में हरिद्वार पुलिस को निर्देशित किया गया है कि उसकी तलाश की जाए।
समय-समय पर ऐसे पत्र मिलते रहे हैं। इनसे पुलिस सतर्क भी हो जाती है। ताजा मामले में भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन का कमांडर बताया है। इस बीच पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि इस पत्र की लिखावट से शुरुआती तौर पर यह भी शरारत मालूम पड़ती है।
20 सालों से इसी लिखावट के पत्र मिलते आए हैं। यह व्यक्ति मानसिक अस्वस्थ माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने इस मामले में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने बताया कि यह शरारत लग रही है, मगर यह मतलब नहीं कि सुरक्षा में कोई लापरवाही की जाए। जिला पुलिस को सभी सभी जगह वाजिब चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।