फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Despite the ban of Municipal Corporation Dehradun

Dehradun News: चोरी छिपे शीशमबाड़ा संयंत्र में भेजा जा रहा हरबर्टपुर क्षेत्र का कूड़ा

Thu, 24 Oct 2024 02:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban of Municipal Corporation Dehradun
I- दो साल पहले नगर निगम देहरादून ने संयंत्र में कूड़ा भेजने पर लगाई थी रोक
विज्ञापन

I

I- निस्तारण की व्यवस्था न होने पर निजी प्लॉट में जमा हो रहा कूड़े के ढेरI

नगर निगम देहरादून के रोक के बाद भी चोरी छिपे सेलाकुई नगर पंचायत के वाहनों से हरबर्टपुर क्षेत्र का कूड़ा शीशमबाड़ा भेजा जा रहा है। जबकि, नगर पालिका दावा कर रही है कि कूड़े को निस्तारण के हरियाणा भेजा जाता है। पूर्व में पछवादून संयुक्त संघर्ष समिति ने सेलाकुई के कूड़ा वाहनों को शीशमबाड़ा में कूड़ा ले जाते पकड़ा था। वहीं, कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने से दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित निजी प्लॉट में कूड़े का ढेर लग रहा है।



अगस्त 2022 में नगर निगम देहरादून ने विकासनगर और हरबर्टपुर नगर पालिका को शीशमबाड़ा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र में कूड़ा भेजने पर रोक लगा दी थी। उसके बाद विकासनगर ने अपना ट्रचिंग ग्राउंड और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था तैयार कर ली थी। लेकिन, नगर पालिका हरबर्टपुर के पास ट्रचिंग ग्राउंड और संयंत्र दोनों ही नहीं है। पछवादून संघर्ष समिति ने दावा किया था कि हरबर्टपुर का कूड़ा शीशमबाड़ा भेजा जा रहा है। इसी साल 12 मार्च को समिति के पदाधिकारियों ने नगर पालिका के कूड़ा वाहनों को संयंत्र के बाहर पकड़ा था और लौटा दिया था। उसके बाद 16 मार्च को पदाधिकारियों ने सेलाकुई नगर पंचायत के ट्रैक्टर से हरबर्टपुर नगर पालिका की कूड़े से भरी ट्रॉली को संयंत्र ले जाते हुए बीच रास्ते में पकड़ लिया था। समिति के विरोध के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी देहरादून ने सेलाकुई नगर पंचायत और हरबर्टपुर नगरपालिका के खिलाफ सेलाकुई थाने में तहरीर दी थी। उसके बाद नगर पालिका ने दावा किया था उन्होंने हरियाणा की कंपनी से कूड़ा निस्तारण के लिए अनुबंध कर लिया है। बुधवार को पड़ताल के दौरान सेलाकुई नगर पंचायत की ट्रैक्टर-ट्रॉली दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निजी प्लॉट के बाहर से कूड़ा उठाते नजर आई। उसके बाद कूड़ा वाहन बाबूगढ़ की ओर निकल गया। वहीं, सड़क मार्ग से कुछ दूरी पर स्थित निजी प्लॉट में पहले की तरह कूड़े के ढेर लगे थे। इससे पालिका की कूड़ा निस्तारण व्यवस्था एक बार फिर संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन



Iनगर पालिका क्षेत्र से अब कूड़ा शीशमबाड़ा नहीं भेजा जा रहा है। हरियाणा की कंपनी कूड़ा कलेक्शन सेंटर से कूड़ा उठा रही है। सेलाकुई नगर पंचायत के वाहन के कूड़ा उठाने संबंधी मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

Iबीएल आर्या, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, हरबर्टपुर
I

I I
Iपहले भी रोक के बाद हरबर्टपुर क्षेत्र का कूड़ा शीशमबाड़ा भेजा जा रहा था। समिति ने स्वयं दो बार नगरपालिका के कर्मचारियों को कूड़े के साथ पकड़ा था। तब थाने में तहरीर भी दी गई थी। समिति को अब भी संदेह है कि हरबर्टपुर का कूड़ा शीशमबाड़ा भेजा जा रहा है। इसकी पुष्टि करने के बाद नगर पालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

I

Iराज गंगसारी, सचिव, पछवादून संघर्ष समिति
I

I
I

I
I

Iसेलाकुई नगर पंचायत के वाहनों से केवल क्षेत्र का ही कूड़ा उठाया जाता है। हरबर्टपुर नगर पालिका स्वयं अपने कूड़े का निस्तारण कर रही है। वाहन रिपेयरिंग के लिए हरबर्टपुर भेजा गया होगा।
I

I
I

Iएमएल, शाह, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, सेलाकुईI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed