{"_id":"5c77f1ebbdec2259b05bcfd1","slug":"deputy-inspector-jehangir-home-minister-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट विवेचना में उप निरीक्षक जहांगीर को केंद्रीय गृहमंत्री पदक","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
उत्कृष्ट विवेचना में उप निरीक्षक जहांगीर को केंद्रीय गृहमंत्री पदक
Fri, 01 Mar 2019 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
उप निरीक्षक जहांगीर को गृहमंत्री पदक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग में एक महिला की हत्या के मामले में उत्कृष्ट विवेचना करने पर उप निरीक्षक जहांगीर अली को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने विवेचकों को प्रोत्साहित करने के लिए इस साल से यह नया पदक सृजित किया है। उत्तराखंड में हर वर्ष एक उप निरीक्षक को यह पदक मिलेगा, जबकि यूपी बड़ा राज्य होने के कारण वहां आठ विवेचक सम्मानित होंगे।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि रुद्रप्रयाग के कोट बांगर क्षेत्र में सात अप्रैल 2017 को सरोजनी (44) से लूटपाट के दौरान हत्या करने के बाद उसके शव को जलाने की कोशिश हुई। बाद में आरोपी महिला के अधजले शव को मकान के पीछे एक गड्ढे में दबाकर चले गए थे। राजस्व क्षेत्र होने के बावजूद इसकी विवेचना सिविल पुलिस के उपनिरीक्षक जहांगीर अली के सुपुर्द हुई।
विज्ञापन
घटना का कोई चश्मदीद गवाह और घटनास्थल से कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध न होने के बावजूद उपनिरीक्षक जहांगीर अली द्वारा सर्विलांस और वैज्ञानिक साक्ष्याें के संकलन के आधार पर मुकेश थपलियाल और सत्येश कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा लूट का माल खरीदने वाले सर्राफ अवधेश शाह और राजेश रस्तोगी के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई। निर्धारित अवधि में इनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रुद्रप्रयाग की कोर्ट ने चार दिसंबर 2018 को इस घटना को विरल से विरलतम श्रेणी का अपराध मानते हुए मुकेश थपलियाल और सत्येश कुमार उर्फ सोनू को फांसी की सजा सुनाई। इनके अलावा लूट का सामान खरीदने वाले अवधेश शाह और राजेश रस्तोगी को तीन वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया गया।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने बताया कि गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट विवेचना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री पदक सृजित किया है। रुद्रप्रयाग की इसी उत्कृष्ट विवेचना को लेकर उप निरीक्षक जहांगीर अली को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने उप निरीक्षक अली को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।