फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   deposit during note ban can create problem

कई लोगों के लिए आफत बन गया नोटबंदी के दौरान जमा धन

Tue, 14 Mar 2017 11:31 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Mar 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
deposit during note ban can create problem
money

नोटबंदी के दौरान खातों की जांच के दौरान देहरादून में कई खातों में 20 करोड़ रुपये से ऊपर कैश जमा हो गया।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने जांच पड़ताल शुरू की तो दून के कई लोगों के नाम सामने आए। जब आयकर अधिकारियों ने इनकी जांच की तो पता चला कि उन्होंने कोई कैश जमा ही नहीं किया है।

इससे बैंक सवालों में आ गए हैं। दरअसल, जिन खातों में यह पैसा जमा हुआ है, वह दिल्ली और जयपुर के खाते हैं। नोटबंदी के दौरान नौ नवंबर से लेकर 31 दिसंबर तक दून में भी तमाम खातों में कैश जमा हुआ है।

विज्ञापन

दिल्ली और जयपुर के हैं पांच खाते

deposit during note ban can create problem
income tax - फोटो : income tax

आयकर विभाग को बैंकों से जो डाटा मिला है, उसमें पांच ऐसे खाते आईडेंटिफाई किए गए हैं, जिनमें 20 करोड़ से ऊपर कैश जमा हुआ है। इन खातों की जांच की गई तो पता चला कि इनमें पैन कार्ड दून के ही कुछ लोगों के लगे हुए थे। पैन कार्ड के एड्रेस ट्रेस किए गए।

लोगों से बातचीत की गई तो पता चला कि उन्होंने कोई कैश अपने खातों में जमा ही नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कई बैंक अब आयकर के रडार पर आ गए हैं। बैंकों को नोटिस जारी किया गया है। उनसे जवाब मांगा गया है। दरअसल, यह पांच खाते दिल्ली और जयपुर के हैं।

जयपुर के एक खाते में तो सात करोड़ रुपये जमा हुए हैं। आयकर विभाग इस दिशा में जांच कर रहा है कि कहीं बैंक अधिकारियों की मिलिभगत से काला धन सफेद करने की कोशिश तो नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही कई बैंकों के और कैश लेनदेन के मामले कार्रवाई की जद में आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed