फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Departments spent 37 percent of the amount in the first quarter

पहली तिमाही में विभागों ने खर्च की 37 फीसदी धनराशि

Sat, 31 Jul 2021 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Departments spent 37 percent of the amount in the first quarter
आर राजेश कुमार, जिलाधिकारी देहरादून - फोटो : desk
जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला, राज्य, केंद्र पोषित, बाह्य सहायतित योजनाओं व 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने जिला योजना व 20 सूत्री कार्यक्रम में सभी विभागों को तेजी से अपने कार्यों की वित्तीय और भौतिक प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला योजना के तहत जनपद को 49.73 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। जिला स्तर पर संबंधित विभागों को शतप्रतिशत धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। विभागों ने अभी तक प्रथम तिमाही में 37 फीसदी धनराशि खर्च की है। अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि राज्य, केन्द्रपोषित, वाह्य सहायतित योजनाओं में प्रगति बढ़ाते के लिए धनराशि व्यय करना सुनिश्चित करें। साथ ही अक्तूबर व नवंबर तक इन योजनाओं को पूरा करें। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, नलकूप, जल निगम, जल संस्थान, सिंचाई विभाग को बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून राजीव धीमान, अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed