फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dental officers in Uttarakhand get the benefit of SDACP

Dehradun News: उत्तराखंड में दंत चिकित्साधिकारियों को मिला एसडीएसीपी का लाभ

Fri, 31 Oct 2025 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Dental officers in Uttarakhand get the benefit of SDACP
- स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

- लंबे समय से दंत चिकित्सक कर रहे थे मांग
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर दंत चिकित्साधिकारियों को विशेष ड्यूटी भत्ता एवं पदोन्नति (एसडीएसीपी) का तोहफा दिया। शुक्रवार को सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए।
शासन ने दंत चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी की मंजूरी देते हुए 46 डॉक्टरों को लाभ दिया है। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश के आधार पर दंत चिकित्साधिकारियों को यह लाभ दिया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार सुधार कर रही है। दंत चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी लाभ देने की मांग लंबे समय से लंबित थी। यह निर्णय न केवल वित्तीय रूप से उन्हें लाभान्वित करेगा, बल्कि विभागीय मनोबल को भी ऊंचा करेगा। सरकार का उद्देश्य है कि हर स्वास्थ्य अधिकारी को उसका अधिकार और सम्मान मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एसडीएसीपी से दंत चिकित्सकों को पदोन्नति का लाभ मिलने के साथ ही विशेष ड्यूटी भत्ता का फायदा भी मिलेगा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग से जुड़े कई दंत चिकित्सक पिछले कई वर्षों से एसडीएसीपी की प्रतीक्षा कर रहे थे। एसडीएसीपी स्वीकृति के बाद उन्हें अब वित्तीय और पदोन्नति दोनों स्तरों पर समान अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed