फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dense fog and cold increased people's trouble in Doon and surrounding areas

दून व आसपास के इलाकों में घने कोहरे व ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत

Tue, 18 Jan 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dense fog and cold increased people's trouble in Doon and surrounding areas
देहरादून। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में मौसम में आए बदलाव के चलते कोहरे के साथ ही ठंड का जबरदस्त असर जारी है। जहां राजधानी दून व आसपास के इलाकों में जबरदस्त कोहरा छाए रहने के साथ ही बादल छाए रहे, वहीं कोहरे और ठंडक के गठजोड़ के चलते लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अगले 24 घंटे में भी राजधानी दून व आसपास के इलाकों में कोहरे के साथ ही बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान में कमी के चलते मंगलवार को भी जबरदस्त ठंडक देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञानियों ने राजधानी दून के अलावा हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में भी घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। दूसरी ओर राजधानी दून व आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान महज नौ डिग्री रहने से जबरदस्त ठंडक पड़ने के आसार है।
विज्ञापन

रैन बसेरों, चौराहों नहीं जलाए रैन बसेरे
जहां एक तरफ पिछले कई दिनों से कोहरे और ठंड के गठजोड़ ने मौसम का मिजाज बिगाड़ कर रख दिया है और लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर निगम प्रशासन की ओर से राजधानी के रैन बसेरों और प्रमुख चौराहों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत उन लोगों को हो रही है जिनके पास अपना एक अदद आशियाना नहीं है और वे रात में रैन बसेरों में गुजर बसर करते हैं। रात के समय चौराहों पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को भी दिक्कतें हो रही हैं। नगर निगम प्रशासन की ओर से अलाव जलाने को लेकर दावे तो किए जाते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि चौराहों पर अलाव नहीं जलाया जा रहा है। यह स्थिति तब है जबकि मेयर और नगर आयुक्त की ओर से रैन बसेरों और शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान अधिकतम- 18 डिग्री
तापमान न्यूनतम- 09 डिग्री
-सूर्योदय- सुबह 7 : 14 बजे
सूर्यास्त- शाम 5 : 41 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed