{"_id":"57b751474f1c1b1f176ebff2","slug":"dengue-positive-patient-found-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में भी डेंगू की दस्तक, दो मरीज आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में भी डेंगू की दस्तक, दो मरीज आए सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार/रुड़की
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
डेंगू मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के बाद अब डेंगू ने हरिद्वार जिले में भी दस्तक दे दी है। शुक्रवार को एक मरीज हरिद्वार के भूपतवाला की मुखिया गली में सामने आया। वहीं, दूसरे मरीज का रुड़की के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि डेंगू से पीड़ित मरीज रामकृष्ण मिशन अस्पताल (कनखल) में भर्ती है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर जाकर लार्वा की जांच करेगी। शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खड़खड़ी क्षेत्र की एक धर्मशाला के कूलरों और एक सराफा की दुकान में भारी मात्रा में लार्वा नष्ट कराया।
विज्ञापन
साथ ही धर्मशाला प्रबंधक, दुकानदार और लापरवाही पर नगर निगम को नोटिस जारी किया। निगम को शहर में जागरूकता अभियान के साथ कीटनाशक छिड़काव के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
उधर, रामनगर (रुड़की) स्थित निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नवीन खन्ना ने बताया कि कृष्णानगर निवासी एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। वह देहरादून से रुड़की आया था। उसकी प्लेटलेट्स 40 हजार से कम हो गई थी, लेकिन अब एक लाख तक पहुंच गई है।