फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   dengue patients increased continuously

उत्तराखंड में नहीं थम रहा डेंगू का डंक, 947 मरीज चपेट में

Tue, 20 Sep 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Sep 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
dengue patients increased continuously
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic

प्रदेश में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


संदिग्ध और प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करवाने वाले मरीजों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है। प्रदेश में अब तक कुल 947 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें से 854 अकेले देहरादून से हैं।

स्वास्थ्य महानिदेशालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार तक प्रदेश में 947 रोगियों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। हरिद्वार के 59, नैनीताल के 45 और पौड़ी के एक मरीज में भी डेंगू पाया गया है। वहीं पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के 20 रोगियों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को राजधानी में कुल 271 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 24 नए मरीजों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है।

उन्होंने बताया कि कुल 17469 मरीजों के सैंपल लेकर जांच की गई है, जिसमें से 854 में डेंगू पाया गया। इसमें ज्यादातर गुरू तेग बहादुर रोड, डिफेंस कॉलोनी, टैगोर विला, पित्थूवाला, निरंजनपुर, सीमाद्वार, अजबपुर, शांति विहार, राजीव नगर, रिस्पना बस्ती, बंजारावाला, विद्या विहार, सिंघल मंडी, पथरीबाग, भंडारी बाग, चुक्खूवाला, मोहित नगर, बिंदाल, भगत सिंह कॉलोनी, एमडीडीए कॉलोनी क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

54 हजार घर डेंगू से हुए सुरक्षित

dengue patients increased continuously
dengue

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल ने बताया कि सभी जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारियों को अपने स्तर से डेंगू नियंत्रण के प्रभावी उपाय करने को कहा गया है।

प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाईएस थपलियाल ने कहा कि वैक्टर बॉर्न डिजीज अफसर जगदीश बहुगुणा के नेतृत्व में सभी प्रभावित क्षेत्रों में डेंगू नियंत्रण उपाय किए जा रहे हैं। लोगों को भी डेंगू से सुरक्षित रहने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। 

डेंगू एवं मलेरिया रोग से रोकधाम एवं बचाव अभियान के तहत 70 हजार में से 54108 घरों को सेनिटाइज कर पूरी तरह से सुरक्षित बना लिया गया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओम प्रकाश ने बताया कि पहले रोजाना 20.22 केस आ रहे थे जिनकी अब संख्या घटकर 8.9 केस प्रतिदिन हो गई है।

नगर निगम, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस और रेड क्रास के प्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से डेंगू के खिलाफ कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रमुख सचिव ने बताया कि शहर में स्वास्थ्य विभाग के स्तर से प्रतिदिन 211 आशा कार्यकत्रियां घर-घर जाकर भवनों को सेनिटाइज कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार 19 सितंबर तक देहरादून नगर क्षेत्र के 54018 भवनों को सेनिटाइज कर दिया गया है।

प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में दो आशा कार्यकत्री व दो सफाई कर्मचारी इसके लिए निर्धारित हैं। गुरुराम राय मेडिकल कालेज व विद्यालयों के एनसीसी व एनएसएस के लगभग 100 सदस्य अभियान का हिस्सा बने हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में उपलब्ध छह बड़ी फॉगिंग मशीनों से मुख्य मार्गों समेत वार्डवार फॉगिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed