{"_id":"0a036f04c4c4c0bad6fee3570e4aabe7","slug":"dengue-patients-increase-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावे हवा, लगातार बढ़ रहा डेंगू का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावे हवा, लगातार बढ़ रहा डेंगू का हमला
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 17 Sep 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में डेंगू के 11 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या अब तक 52 हो गई है।
विज्ञापन
फॉगिंग कर दवाएं बांटने का दावा
हालांकि सेहत महकमा और नगर निगम सतर्कता के दावे कर रहा है, लेकिन लगातार आ रहे मामले इसकी पोल खोल रहे हैं। मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम ने प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग कर दवाएं बांटने का दावा किया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस जंगपांगी ने बताया कि संजय कॉलोनी से पांच नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ब्राह्मणवाला में भी डेंगू के तीन नए मरीज सामने आए हैं। जबकि दो मरीज शिवपुरी कॉलोनी के हैं।
विज्ञापन
दून अस्पताल में सोमवार को दो और नए मरीज भर्ती हुए हैं। डॉ. जंगपांगी ने बताया कि मंगलवार को भी संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। उन्हें दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
साथ ही डॉक्टरों की टीम और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा कालोनियों में जाकर डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
संवेदनशील क्षेत्रों में फॉगिंग के निर्देश
शहर में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्रेश यादव ने मंगलवार शाम स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जल संस्थान, जिला पंचायत और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि स्कूलों में बच्चों को डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी दी जाए।
साथ ही जागरूकता रैलियों का भी आयोजन करें। जल संस्थान को निर्देश दिए कि कालोनियों में नियमित जलापूर्ति हो। नगर निगम और पंचायत विभाग को संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित कर फॉगिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।