{"_id":"5d79d42d8ebc3e93a9531acb","slug":"dengue-patient-in-dehradun-larvae-found-in-104-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: 23 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 104 घरों में मिला डेंगू मच्छर का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: 23 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 104 घरों में मिला डेंगू मच्छर का लार्वा
Thu, 12 Sep 2019 10:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:44 AM IST
सार
- दून में डेंगू पीड़ितों की संख्या हुई 800 पार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को आई एलाइजा जांच रिपोर्ट के मुताबिक 23 और मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या का आंकड़ा 800 के पार हो गया है। वहीं अभियान के दौरान बुधवार को 104 घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा पाया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजी गई एलाइजा जांच रिपोर्ट के मुताबिक 23 और मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इसमें से एक मरीज दूसरे जिले का वाला है। नए मरीजों सामने आने के बाद देहरादून जिले में ही डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 813 पहुंच गई है। हालांकि यह सरकारी आंकड़ा है।
विज्ञापन
उधर, बुधवार को नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 3623 घरों का भ्रमण किया। इस दौरान 104 घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा पाया गया। जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि लार्वा को नष्ट करा दिया गया है। इसके अलावा लोगों को डेंगू से बचान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन