फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue larvae Found in dehradun police line cooler

डेंगू का डंक: पुलिस लाइन के कूलर में भी मिले मच्छर के लार्वा, 17 और मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि

Wed, 21 Aug 2019 08:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Aug 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae Found in dehradun police line cooler
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के लगातार जागरुकता दावों के बावजूद जिम्मेदार महकमे सचेत नहीं हो रहे हैं। सोमवार को 17 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं पुलिस लाइन में भी मच्छर के लार्वा मिले हैं। 

विज्ञापन


जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने टीम के साथ सोमवार को रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन और डालनवाला कोतवाली के परिसरों का निरीक्षण किया। दोनों परिसरों के आवासीय भवनों में लगे कूलर में डेंगू मच्छर के लार्वा पाए गए। 
विज्ञापन


इन कूलरों को तत्काल खाली कराकर लार्वा नष्ट कराए गए। इस दौरान कूलर को बिना पानी भरे ही इस्तेमाल करने, परिसर में रुके पानी और कूलरों की सफाई का ध्यान रखने की चेतावनी दी गई। दूसरी ओर सोमवार को आई एलाइजा जांच की रिपोर्ट से 17 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें 11 पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 420 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में 12 मरीजों में पुष्टि 
धर्मनगरी में डेंगू के मरीजों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एलाइजा रिपोर्ट में 12 मरीजों में पुष्टि हुई है। इसी के साथ डेंगू के 6 नए संभावित मरीजों के मामले सामने आए हैं। 
हरिद्वार में डेंगू का लार्वा पूरी तरह से पनप चुका है। इससे डेंगू के मरीजों के मामले सामने आने लगे हैं। जिस तरह से लार्वा पनपा हुआ है, उससे लगता है कि अगले कुछ दिनों में डेंगू की भयंकर स्थिति होने वाली है।


सोमवार को लगाए गए एलाइजा रिपोर्ट में इंद्राबस्ती में दो, कनखल में दो, सुभाषनगर में एक, ज्वालापुर में 4, खानपुर में एक, हरिद्वार में एक मरीज की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि इसके अलावा डेंगू के संभावित मरीजों में इंद्राबस्ती में दो, रोडवेज कॉलोनी में एक, ऋषिकुल में एक, रोशनाबाद में एक, हरिद्वार में एक मामला सामने आया है। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि प्रत्येक निरीक्षण में अधिकांश घरों में लार्वा पनपा हुआ मिल रहा है। लोगों को जागरूक करने के बावजूद घरों में जमा पानी को साफ नहीं कर रहे हैं। यदि लार्वा पनपने की यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में संभालना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed