{"_id":"64e7bb4cf8dadc18500580e8","slug":"dengue-larvae-found-at-7671-places-11-new-patients-also-found-dehradun-news-c-5-drn1005-229774-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue In Dehradun: 7671 जगहों पर मिला डेंगू का लार्वा, 11 नए मरीज भी मिले, 46 मरीज सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue In Dehradun: 7671 जगहों पर मिला डेंगू का लार्वा, 11 नए मरीज भी मिले, 46 मरीज सक्रिय
Fri, 25 Aug 2023 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 04:44 PM IST
सार
बृहस्पतिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने 19,075 घरों में सर्वे किया। इस दौरान 6012 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला।
विज्ञापन
डेंगू संक्रमण
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग की टीम को बृहस्पतिवार को जिले में 7671 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला। टीम ने मौके पर ही लार्वा को नष्ट कराया। इन जगहों पर फॉगिंग करने के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को जिले में डेंगू के 11 मरीज भी मिले हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बृहस्पतिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने 19,075 घरों में सर्वे किया। इस दौरान 6012 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला। वहीं वॉलेंटियरों ने 783 घरों में सर्वे के दौरान 1659 जगहों पर डेंगू का लार्वा पाया। जिसे तुरंत नष्ट करा दिया गया। अब इन सभी एरिया में डेंगू के नए मरीजों की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
Uttarakhand: अच्छी खबर...पदक विजेता खिलाड़ियों को छह विभागों में 146 पदों पर मिलेगी सीधे नौकरी
विज्ञापन
11 नए मरीज मिले, 46 मरीज सक्रिय
जिले में बृहस्पतिवार को 1403 मरीजों की एलाइजा जांच की गई। इसमें से 11 को डेंगू की पुष्टि हुई। इन सभी को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। जिले में अब डेंगू मरीजों की संख्या 363 हो गई है। जिसमें से 46 सक्रिय अवस्था में हैं।