फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue larva found in dehradun mla Hostel fridge

एमएलए हॉस्टल के कूलरों में मिला 'टाइगर' का लार्वा, विधायक की पत्नी में मिले डेंगू के लक्षण

Sun, 11 Aug 2019 01:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Aug 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
Dengue larva found in dehradun mla Hostel fridge
जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

राजधानी देहरादून में विकराल हो रहे डेंगू की रोकथाम और जागरूकता को लेकर जहां पूरे जिले में शोर मचा हुआ है, वहीं विधायक हॉस्टल का प्रबंधन इसको लेकर लापरवाह बना हुआ है। एक विधायक की पत्नी में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्टल का निरीक्षण किया तो इसका खुलासा हुआ।

विज्ञापन


दरअसल, एक विधायक की पत्नी को तेज बुखार होने पर तीन दिन पहले आरोग्य धाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उनकी रैपिड जांच कराई गई तो पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन


रेसकोर्स स्थित विधायक हॉस्टल में एडीज मच्छर(टाइगर) होने की आशंका पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। वहां के हालात देखकर स्वास्थ्य कर्मी भी चौंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल में पानी से भरे अधिकतर कूलरों में लार्वा पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्टल प्रबंधन से सभी कूलर खाली करवाए और नगर निगम की टीम बुलाकर पूरे परिसर में फॉगिंग कराई। साथ ही आसपास के लोगों को जागरूक किया। 

फ्रिज की ट्रे में मिला लार्वा

माल देवता के समीप स्थित अस्थल गांव में एक व्यक्ति के डेंगू होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली। यह व्यक्ति चारधाम अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने टीम के साथ गांव का दौरा किया। भर्ती मरीज के घर का निरीक्षण किया तो उनके घर के फ्रिज की पिछली ट्रे में लार्वा मिला। उसके बाद इसे नष्ट करने के साथ ही डेंगू के प्रति जागरूक किया।

302 में हो चुकी डेंगू की पुष्टि
शनिवार को 34 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी देहरादून जिले के रहने वाले हैं। इनमें से अधिकतर रायपुर व उससे सटे क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जिले में अब तक 302 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लगातार फॉगिंग और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

मेयर ने किया डेंगू प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

मेयर सुनील उनियाल गामा ने शनिवार शाम रायपुर के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को क्षेत्र में नियमित फॉगिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।

निगम अधिकारियों के साथ मेयर ने वार्ड-51 वाणी विहार, शिवलोक कॉलोनी और रामनगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान कई जगह पानी जमा देखकर उन्होंने स्थानीय लोगों से भी जागरूक रहने की अपील की।

कहा कि स्थानीय लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए। जमा पानी तुरंत हटा दें या उसमें लार्वा मारने वाली दवा मिला दें। उन्होंने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को क्षेत्र में नियमित फॉगिंग करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट, सड़क और नाली निर्माण से जुड़ी अन्य समस्याएं भी मेयर के सामने रखी। मेयर ने अधिकारियों को मौके पर इनके निस्तारण के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed