फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue infection confirmed in 12 patients admitted to hospitals

डेंगू का कहर, 12 मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि, अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी

Tue, 06 Sep 2022 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dengue infection confirmed in 12 patients admitted to hospitals
कोरोना के साथ ही जिले में अब डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुुताबिक, मंगलवार को जिले में डेंगू संक्रमण के 12 मामले सामने आए, जिनमें तीन महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं। फिलहाल सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा, जबकि कुछ मरीज घर पर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, जिले में डेंगू मरीजों का ग्राफ बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर उन तमाम इलाकों में दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया गया है, जहां डेंगू के मरीज सामने आए हैं। इतना ही नहीं डेंगू बीमारी से लोगों को बचाया जा सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि फिलहाल जिले में अब तक डेंगू के 67 मामले सामने आए हैं। जिन मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है, उसमें से ज्यादातर मरीज इलाज कराने के बाद ठीक हो चुके हैं। फिलहाल बीमारी से एक भी मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

बताया कि डेंगू न फैलने पाए, इसके लिए उन तमाम इलाकों में दवाइयों का छिड़काव कराने के साथ ही फॉगिंग कराई जा रही, जहां डेंगू के मामले सबसे अधिक आए गए हैं। इतना ही नहीं डेंगू संक्रमण न हो इसके लिए विभाग की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं, सीएमओ डॉ. मनोज कुमार उप्रेती ने जिला अस्पताल कोरोनेशन, गांधी शताब्दी अस्पताल के अलावा मसूरी, डोईवाला, प्रेमनगर, ऋषिकेश के अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया कि अस्पतालों में डेंगू वार्ड बनाने के साथ ही इलाज की पुख्ता व्यवस्था कर ली जाए। कहा कि जिस भी मरीज के डेंगू के लक्षण दिखाई दें। तत्काल एलाइजा टेस्ट कराया जाए, ताकि इस बात की पुष्टि की जा सके कि डेंगू है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed