फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dengue in uttarakhand: these three districts have more dengue cases

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण से राहत, लेकिन डेंगू का दिखाया असर, तीन मैदानी जिलों में प्रकोप

Sat, 06 Nov 2021 06:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 06 Nov 2021 06:49 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर के बाद संक्रमण का प्रकोप थमा हुआ है। लेकिन डेंगू का खतरा बढ़ा है। प्रदेश के मैदानी जिले हरिद्वार, देहरादून व ऊधमसिंह नगर जिले में डेंगू के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
dengue in uttarakhand: these three districts have more dengue cases
डेंगू से बचाव के लिए छिड़काव करता निगम कर्मी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के तीन मैदानी जिलों में डेंगू का ज्यादा असर रहा है। कोरोना संक्रमण से थोड़ी राहत मिलने के बाद डेंगू के बढ़ते मामलों ने मुश्किल बढ़ाई है। अब तक प्रदेश में सात सौ से अधिक लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसमें दो की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

 
डेंगू का खतरा बढ़ा
कोरोना की दूसरी लहर के बाद संक्रमण का प्रकोप थमा हुआ है। लेकिन डेंगू का खतरा बढ़ा है। प्रदेश के मैदानी जिले हरिद्वार, देहरादून व ऊधमसिंह नगर जिले में डेंगू के मामले सामने आए हैं। हालांकि सरकार की ओर से इस समय अप्रैल महीने में डेंगू की रोकथाम व बचाव के लिए सभी जिलों को दिशानिर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन


मैदानी जिलों में डेंगू का प्रकोप
पंचायतों, निकायों को साफ सफाई के साथ ही फागिंग करने के लिए अभियान चलाने को कहा गया था। स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड, एलाइजा जांच और प्लेटलेट्स की व्यवस्था के निर्देश दिए गए थे। सरकार के तमाम इंतजामों और जागरूकता के बावजूद मैदानी जिलों में डेंगू का प्रकोप दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक डेंगू के मामले हरिद्वार जिले में आए
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक डेंगू के मामले हरिद्वार जिले में आए हैं। दूसरे स्थान पर देहरादून और और तीसरे स्थान पर ऊधमसिंह नगर जिला रहा। हरिद्वार जिले में दो डेंगू मरीजों की मौत हुई है। हालांकि गत वर्ष डेंगू का असर कम रहा था। 


दवाईयों की कोई कमी नहीं
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा का कहना है कि डेंगू की रोकथाम व बचाव को लेकर जिला स्तर पर सभी व्यवस्था की गई है। दवाईयों की कोई कमी नहीं है। डेंगू प्रभावित इलाकों में नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। 

जिला   -    डेंगू के मामले
देहरादून  -   126
हरिद्वार     -  550
ऊधमसिंह नगर  - 24

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed