{"_id":"5812570e4f1c1b2f77bc50c3","slug":"dengue-effected-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में डेंगू के लक्षणों वाले युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में डेंगू के लक्षणों वाले युवक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के लक्षणों वाले एक युवक की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है पिछले पांच दिनों से युवक का स्वास्थ्य खराब थी। उसके परिजनों ने उसके डेंगू पॉजिटिव होने का दावा किया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मृतक के डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के जीएमएस रोड स्थित सत्तोवाला निवासी 32 वर्षीय युवक को पिछले कुछ दिनों से बुखार था। करीब पांच दिनों से उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी। परिजनों का दावा है कि उसमें डेंगू के संदिग्ध लक्षण मिलने के बाद जांच की गई थी, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। बृहस्पतिवार को तबियत बिगड़ने पर उसे ईसी रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने उसके डेंगू पीड़ित होने के संबंध में जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
वहीं राजधानी देहरादून में बृहस्पतिवार को पांच नए रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई, जिसके बाद यहां कुल रोगियों की संख्या 1282 तक पहुंच गई है। वहीं प्रदेश में डेंगू रोगियों का आंकड़ा 1833 तक पहुंच गया है। इसमें 365 हरिद्वार, 28 पौड़ी, 166 नैनीताल और 95 मरीज उत्तर प्रदेश के हैं। सीएमओ कार्यालय से प्राप्त अपडेट के अनुसार राजधानी में बृहस्पतिवार शाम तक कुल 35008 रोगियों के सैंपल की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
निगम, विभाग से धस्माना नाराज
डेंगू के मामलों में कमी ना आने पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्य सूर्यकांत धस्माना ने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि निगम और विभागीय अधिकारियों ने डेंगू को लेकर कामचलाऊ रवैया अपना रखा है। विभागीय अधिकारी बिल्कुल भी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।