फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dengue breaks record indira hridayesh protest in haldwani

देहरादून: 45 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि, नेता प्रतिपक्ष ने रखा उपवास, कहा 'सरकार से उठा विश्वास'

Tue, 01 Oct 2019 12:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Oct 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
dengue breaks record indira hridayesh protest in haldwani
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश

देहरादून जिले में 45 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस तरह से जिले में मौजूदा सीजन में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 3462 पहुंच चुकी है। दून अस्पताल में सोमवार को 31 और कोरोनेशन व सीएचसी रायपुर में हुई एलाइजा जांच में सात-सात मरीजों में डेंगू पॉजीटिव मिला है।

विज्ञापन


उधर, राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत विद्यालय स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. प्रदीप डबराल और आरिफ  हसन द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बडोवाला आरकेडिया में 25 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य परीक्षण में प्रधानाध्यापक वेदवती और समस्त स्टाफ  ने सहयोग किया।
विज्ञापन


नहीं चेती सरकार तो सड़क पर उतरेंगे, खुद को जेल में भरेंगे
डेंगू को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश और कांग्रेसी सोमवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में उपवास पर बैठे। इंदिरा हृदयेश ने कहा कि डेंगू पर काबू पाने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। अस्पतालों में एक बेड पर तीन-तीन मरीज तक भर्ती करने की स्थिति आ रही है। मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को जनता के साथ अपने को जोड़ना चाहिए, वर्ना जनता सत्ता से बाहर कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर एक मोहल्ले में चले जाओ तो 50 में से 25 डेंगू की चपेट में हैं। सरकार ने सरकारी अस्पतालों के दामों में वृद्धि कर दी थी। गरीब आदमी 60 रुपये का पर्चा कहां से बनवाएगा और जांच के लिए पैसा कहां से लाएगा। सरकार को सभी के इलाज की सुविधा निशुल्क देनी चाहिए। एक महीने में सरकार जब डेंगू को नियंत्रित कर पाने में नाकाम रही तो विपक्ष को जनता के साथ खड़े होना पड़ा। डेंगू से जिन लोगों की मौत हुई है उन परिवारों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के घर भेजो। कुछ परिवारों में तो ऐसी स्थिति है कि महिलाएं बीमार पड़ी हैं और पुरुष रोटी बना रहे हैं। इंदिरा के अनुसार मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को पता है कि डेंगू फैला है उसके बावजूद  गैरा जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। 


इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, सुमित हृदयेश, दीपक बल्यूटिया, इकबाल भारती, हरीश मेहता, सरिता आर्या, हेमंत बगड्वाल, विजय सिजवाली आदि ने संबोधित किया। इस दौरान सतीश नैनवाल, राहुल छिम्वाल, जया बिष्ट, महेश शर्मा, संजू पाना, जीवन कार्की, हुकुम सिंह कुंवर, वरुण भाकुनी, हरेंद्र बोरा, सुहेल सिद्दीकी, हर्षित जोशी, गुरुप्रीत सिंह प्रिंस, एनबी गुणवंत, मोहन पाठक, अवध बिहारी शर्मा, मोनिका सती, सीमा भटनागर, हरीश पनेरू, हिमांशु गाबा, मनोज जोशी, मुक्ता सिंह, रवि जोशी, शकील सलमानी, गुफरान, बालम बिष्ट, बलबीर रावत, नंदन सिंह चौहान, उमेश कबड़वाल आदि थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed