फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dengue active on winter also.

उत्तराखंडः ठंड में भी डेंगू मार रहा डंक

Sun, 15 Nov 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, भगवानपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, भगवानपुर Updated Sun, 15 Nov 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
dengue active on winter also.

मौसम भी इस बार डेंगू के डंक को मात नहीं दे पा रहा है। मौसम में ठंडक बढ़ गई है। इसके बाद भी डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के भगवानपुर में पुहाना गांव में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को डेंगू के सात मामले सामने आए हैं। इनमें एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती है। जबकि अन्यों का उपचार प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा है।
विज्ञापन


अभी तक यही माना जाता रहा है कि सर्दी का मौसम शुरू होते ही डेंगू का असर कम होने लगता है।  ठंड में डेंगू का लार्वा पैदा नहीं होता। लेकिन इस बार मौसम भी डेंगू को मात नहीं दे पा रहा है। मौसम में ठंडक बढ़ गई है। इसके बाद भी डेंगू के मामले में कम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुहाना गांव में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पुहाना गांव में बुखार से पीड़ित सात और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें टोनी पत्नी मुराद अली की प्लेटलेट्स कम हो जाने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि अब्दुल्ला पुत्र मास्टर फय्याज अहमद रुड़की के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है।

इसके अलावा पुहाना गांव के मारुफ, सुक्खा, दाऊद, नौशाद और गुलशाना में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इनका उपचार प्राइवेट चिकित्सक के यहां पर चल रहा है। पुहाना गांव में अब तक 100 से अधिक लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि अकरम पुत्र असलम नाम के एक युवक की तो डेंगू के कारण मौत भी हो चुकी है।

ग्रामीण सीएमओ का करेंगे घेराव
पुहाना गांव में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 100 से अधिक ग्रामीण इसकी चपेट में आ चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस बात से ग्रामीणों में गहरा रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि वह जल्द ही सीएमओ कार्यालय पर घेराव करेंगे।


पुहाना गांव निवासी मास्टर फय्याज अहमद ने बताया कि दो-तीन माह से गांव डेंगू का प्रकोप है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। डेंगू का उपचार सरकारी अस्पताल में नहीं हो रहा है। जिसके कारण प्राइवेट में इलाज कराना पड़ रहा है।

मोहम्मद युसुफ, शमीम, जाहिद, परवेज, तस्लीम, हाजी असगर, इकराम एवं इमरान आदि ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को पुहाना गांव पर ध्यान देना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही के खिलाफ वह जल्द ही एकत्रित होकर सीएमओ कार्यालय पर घेराव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed