फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dengue 104 new sample collected in dehradun

देहरादून में डेंगू का ढंक, 104 नए सैंपल लिए

Wed, 20 Jul 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Jul 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
dengue 104 new sample collected in dehradun
डेंगू, मच्छर - फोटो : concept photo

देहरादून के पथरीबाग में डेंगू का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की टीमों ने यहां मंगलवार को भी 104 लोगों के सैंपल लिए। उधर, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में डेंगू के तीन नए मरीज भर्ती किए गए हैं।

विज्ञापन

 
पथरीबाग में डेंगू के 40 मरीजों की पुष्टि होने के बाद खौफ का माहौल है। मंगलवार को किसी नए मरीज में डेंगू की पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन 104 नए डेंगू के सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 47 और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की टीम ने 57 डेंगू के नए सैंपल लिए। क्षेत्रीय पार्षद अमिता सिंह में भी डेंगू की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन


उधर, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में डेंगू की मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। पहले से भर्ती चार मरीजों के बीच मंगलवार को तीन नए मरीज दून अस्पताल में भर्ती कराए गए। अब आइसोलेशन वार्ड में मरीजों की संख्या सात हो गई है। अस्पताल में मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड में चार नए वार्ड भी बढ़ा दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने डेंगू पर काबू पाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में 20 बेड रिजर्व
राज्य में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच श्री महंत इंदिरेश अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को पथरीबाग क्षेत्र में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संदिग्ध डेंगू रोगियों की निशुल्क रक्त की जांच की गई। ऐसे रोगियों के प्लेटलेट्स काउंट व डेंगू की संदिग्धता का परीक्षण किया गया। डेंगू मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में 20 बेड का एक अलग वार्ड रिजर्व कर दिया है।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. योगेश ढांड को डेंगू का नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह जानकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय राय ने दी। मरीजों को डेंगू का उपचार मिले, आवश्यकता पड़ने पर ब्लड उपलब्ध रहे व प्रत्येक मरीज के लिए बेड की व्यवस्था हो, इसके लिए व्यवस्था की गई है।


अस्पताल की एनएबीएल सर्टिफाइड सेंट्रल लैब में मरीजों में संभावित डेंगू के लक्षण पाए जाने पर अतिशीघ्र जांच की व्यवस्था 24 घंटे में उपलब्ध है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि पथरीबाग के लोगों को कतई घबराने की जरूरत नहीं है। इंदिरेश अस्पताल हर तरह से उनका सहयोग करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed