फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demonstrations throughout the day, assurances in the evening still not accepted the mind of the family members of the policemen

दिनभर चला पुलिस परिजनों का आंदोलन, सचिवालय से निकाले गए, पीएचक्यू से मिला आश्वासन

Wed, 29 Dec 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demonstrations throughout the day, assurances in the evening still not accepted the mind of the family members of the policemen
सुबह 8:00 बजे ही पुलिस को चकमा देकर सचिवालय के गेट तक पहुँचे पुलिस परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी।? - फोटो : DEHRADUN
ग्रेड पे को लेकर मंगलवार को दिनभर पुलिस परिवार की महिलाएं आवाज बुलंद करती रहीं। पहले उन्होंने सचिवालय कूच किया तो हाथीब़कलां पर पुलिस ने रोका। फिर पुलिस मुख्यालय पहुंचीं तो वहां पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें घुसने ही नहीं दिया। वहां से लौटकर वे फिर गांधी पार्क में धरने पर बैठ गईं। शाम को डीजीपी से आश्वासन मिला कि ग्रेड पे के संबंध में 31 दिसंबर तक आदेश आ जाएगा। इसके बाद भी महिलाएं नहीं मानी और गांधी पार्क के सामने बैठ गईं। महिलाओं का कहना है कि वे 31 दिसंबर तक यहीं पर बैठकर शासनादेश का इंतजार करेंगी।
विज्ञापन

4600 ग्रेड पे के शासनादेश की मांग को लेकर पुलिस परिवार की महिलाओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास कूच किया मगर उन्हें हाथीबड़कला बैरियर पर रोक लिया गया। यहां पुलिस कर्मियों से उनकी धक्कामुक्की हुई औरर पुलिस करीब 40 महिलाओं को गिरफ्तार किया जिन्हें बाद में रिहा किया गया। रिहा होते ही महिलाएं फिर से प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गईं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे से ही पुलिसकर्मियों के परिजनों ने फिर से धरना-प्रदर्शन शुरू किया। कुछ देर बाद इन महिलाओं ने सचिवालय कूच शुरू कर दिया। इन्होंने अंदर घुसने का प्रयास किया मगर पुलिकसर्मियों ने उन्हें रोककर वापस भेज दिया। लौटते हुए ये सभी पुलिस मुख्यालय में भी घुसने का प्रयास करने लगीं। वहां से भी उन्हें वापस भेज दिया गया। इसके बाद महिलाओं ने गांधी पार्क के सामने ही नारेबाजी के साथ अपना प्रदर्शन जारी रखा। इस बीच कई बार आंदोलन की रणनीति बनी कि सचिवालय कूच किया जाए या मुख्यमंत्री आवास। पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर के वक्त आम आदमी पार्टी नेता कर्नल अजय कोठियाल भी पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि एक जनवरी को अरविंद केजरीवाल आएंगे और उनके ग्रेड पे के संबंध में घोषणा करेंगे। उन्होंने इस दौरान आप को वोट देने की अपील भी कर डाली। इसके बाद महिलाओं ने फिर से अपने आंदोलन को नई दिशा देने की कोशिश की और सचिवालय कूच की योजना एक बार फिर बनाई गई। लेकिन, इस बीच कुछ लोगों के कहने से उन्होंने ऐसा नहीं किया और डीजीपी से मिलने की बात सामने रखी। इसके लिए पांच महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मिलने पुलिस मुख्यालय पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के अनुसार उन्हें डीजीपी ने आश्वासन दिया है कि 31 दिसंबर को केबिनेट में यह फैसला लिया जाएगा। ऐसा उन्हें आश्वासन शासन की ओर से मिला है। लेकिन, महिलाओं ने तब तक गांधी पार्क के सामने ही बैठने की बात रखी। खबर लिखे जाने तक महिलाएं गांधी पार्क के सामने ही बैठी हुईं थीं। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वहां पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इस संबंध में लगातार उच्चाधिकारियों को बताया जा रहा है।
हरिद्वार से बुलानी पड़ी फोर्स
महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंतजाम किए हुए थे। लेकिन, महिलाएं बार-बार सचिवालय कूच करने की चेतावनी दे दी रहीं थी। इसको देखते हुए महिला फोर्स को बढ़ा दिया गया। कुछ देर बाद हरिद्वार से भी महिला फोर्स को देहरादून बुुलाया गया।
नाइट कर्फ्यू का पालन कराना चुनौती
सोमवार को सरकार ने 11 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया था। लेकिन, महिलाओं ने गांधी पार्क के सामने ही बैठने का फैसला किया है। इस बाबत एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि कर्फ्यू को देखते हुए महिलाओं को मनाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का महिलाओं को आश्वासन मिल चुका है। ऐसे में देर रात तक भी उन्हें मनाने का प्रयास जारी रहेगा।

प्रदर्शनकारी महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मुलाकात की थी। उन्हें मैने शासन से मिले आश्वासन के बाद ही आश्वासन दिया है कि 31 दिसंबर को उनकी समस्या का हल हो जाएगा। शासन का आश्वासन है कि इस दिन की कैबिनेट में यह निर्णय भी लिया जाएगा। - अशोक कुमार, डीजीपी, उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed