फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›    Demonstration of students late night at AIIMS Rishikesh

कोरोना: एम्स ऋषिकेश में देर रात छात्रों का प्रदर्शन, संक्रमण के डर से छुट्टी की कर रहे थे मांग

Thu, 19 Mar 2020 12:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश 
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Mar 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
 Demonstration of students late night at AIIMS Rishikesh
छात्रों ने रात करीब 10 बजे प्रदर्शन शुरू किया... - फोटो : अमर उजाला

कोरोना का डर आम आदमी ही नहीं, चिकित्सा जगत के लोगों को भी सता रहा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) मेडिकल कॉलेज में छुट्टी की मांग को लेकर देर रात करीब 250 मेडिकल स्टूडेंट कॉलेज कैम्पस में उतर आए। छात्रों ने रात करीब 10 बजे प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि जब देश भर में अधिकतर कॉलेजों को बंद कर दिया गया है तो फिर उन्हें क्यों छुट्टी नहीं दी जा रही। ज्यादातर एम्स में छुट्टियां घोषित कर दी गईं है। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा घर वालों को मेल का भी जवाब नहीं दिया जा रहा है। इस बात से वे चिंतित हैं। कहीं उनके बच्चे संक्रमित न हो जाएं। छात्रों का कहना था कि वे मेडिकल के स्टूडेंट्स हैं, इसलिए उनका अस्पताल में आनाजाना लगा रहता है।
विज्ञापन

 

एम्स प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा

छात्रों का आरोप है कि मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के साफ आदेश हैं कि छात्रों को इन दौरान उनके घरों को भेज दिया जाए। लेकिन एम्स प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है। 

खबर लिखे जाने तक रात 12 बजे तक करीब 250 छात्र एम्स परिसर स्थित बॉयज होस्टल बिल्डिंग नम्बर 78 के बाहर जमा थे। इस दौरान एम्स प्रशासन द्वारा छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था।

देर रात डीन, स्टूडेंट वेलफेयर ने छात्रों से की बातचीत। सुबह डायरेक्टर से बातचीत का भरोसा दिलाया। इसके बाद छात्र अपने-अपने हॉस्टल में लौट गए।  

इस दौरान कई बार एम्स प्रशासन के जनसम्पर्क अधिकारी हरीश थपलियाल से कई बार बात करने की कोशिश की गई, व्हाट्सएप पर मैसेज भी भेजा। लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed