फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demonstration of people against CO Doiwala, SSP handed over investigation to SP City

Dehradun News: सीओ डोईवाला के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, एसएसपी ने एसपी सिटी को सौंपी जांच

Wed, 05 Jul 2023 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of people against CO Doiwala, SSP handed over investigation to SP City
बाइक सवार युवक से गाली गलौज करने के मामले में मंगलवार को सीओ डोईवाला अनिल शर्मा के खिलाफ लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। रायपुर क्षेत्र के इन लोगों ने सीओ पर महिलाओं से अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। लोगों ने सीओ के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इधर, इस मामले में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जांच एसपी सिटी को सौंपकर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रायपुर के सरदार गली निवासी आदित्य कंडारी ने सीओ अनिल शर्मा के खिलाफ पुलिस मुख्यालय और एसएसपी को शिकायत की थी। आदित्य का आरोप है कि वह सुबह के वक्त अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से सीओ अनिल शर्मा की गाड़ी हूटर बजाते हुए आई। गाड़ी को देखकर उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे कर ली। लेकिन, सीओ ने खिड़की खोलकर उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद उनकी गाड़ी से एक सिपाही डंडा लेकर आदित्य को मारने के लिए उतरा। लेकिन, तभी आसपास के लोगों ने आदित्य को बचाया तो सिपाही वापस गाड़ी में बैठ गया। आरोप है कि सीओ अनिल शर्मा ने आदित्य को शाम के वक्त लौटकर देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस मामले में कोई कार्रवाई न होते देख सरदार गली के निवासी मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने आरोप लगाया कि सीओ अनिल कुमार महिलाओं से भी अभद्रता करते हैं। इसके संबंध में उनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें की जा चुकी हैं। लेकिन, अब तक किसी भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अपनी शिकायतों को लेकर स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने तत्काल इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दूसरे किसी जिले के अधिकारी से जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मामला मेरे संज्ञान में है। एक युवक मेरे पास सोमवार को आया था। उसने सीओ अनिल शर्मा पर आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच सीओ सिटी सरिता डोबाल को सौंपी गई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed