फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demonstrated against government policies

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने पछवादून और जौनसार बावर में फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Demonstrated against government policies
विकासनगर। बढ़ती महंगाई और कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र में जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

विकासनगर क्षेत्र में जिलाध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। तिलक भवन से शुरू हुआ जुलूस पहाड़ी गली चौक पर संपन्न हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। किसानों और आम जनता पर नए कानून थोपकर उनका शोषण किया जा रहा है। सरकार की तानाशाही के कारण ही आज किसान सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि आज आम आदमी का घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। सहसपुर ब्लॉक अध्यक्ष मेघ सिंह ने कहा कि प्रदेश में भी भ्रष्टाचार चरम पर है। 2022 में जनता इसका बदला लेकर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, जिला महासचिव जमशेद अली, ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल, देवानंद पासी, विजय थपलियाल, देव पाल, नीरज अग्रवाल, मुकेश कुमार, कुसुम कौशल, शशि चौहान, रेशमा अंसारी, सरोज, आराधना दत्त, यश शर्मा, राजीव शर्मा, संजय जैन, एंथोनी, विशेष शर्मा, आनंद और भदर खान शामिल रहे।

छावनी बाजार में निकाला जुलूस
चकराता। छावनी बाजार क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चुंगी चौक से निकाला गया जुलूस शहीद चौक पर संपन्न हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में शहर अध्यक्ष सुनील जैन, पूर्व उपाध्यक्ष कैंट चंदन रावत, पूर्व सभासद कमल रावत, ज्येष्ठ प्रमुख विजयपाल सिंह, नैन सिंह राणा, दिनेश चांदना, राहुल प्रियंका ब्रिगेड अध्यक्ष आशीष कुकरेजा, बारू दत्त जोशी, शूरवीर सिंह, बीडीसी सदस्य सौरभ राणा, चंडी प्रसाद नौटियाल, सुरेंद्र भट्ट, विक्रम नेगी, बलदेव सिंह, आनंद और रवि राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed