फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demanding 16 thousand in seven days by giving 10 thousand loan

10 हजार लोन देकर मांग रहे सात दिनों में 16 हजार, दे रहे धमकियां

Wed, 26 Jan 2022 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Demanding 16 thousand in seven days by giving 10 thousand loan
देहरादून। दस हजार रुपये देकर महज सात दिनों के बाद 16 हजार से ज्यादा की रकम वापस मांगी जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसको ब्लैकमेल और बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

दीपक कश्यप निवासी लाडपुर रायपुर रोड का कहना है कि 2020 में लॉकडाउन की वजह से स्कूल में सैलरी कट कर आने लगी। परिवार को चलाने के लिए ट्यूशन पढ़ाता था, लेकिन घर का खर्च नहीं चल पा रहा था। इसी परेशानी के चलते पर्सनल लोन के लिए नेट पर सर्च किया। एक दिन एक लिंक आया। जिसमें दो लाख रुपये के लोन की बात कही गई। लिंक खोलने पर आधार कार्ड और पैन नंबर और बैंक डिटेल मांगी गई। डिटेल देने के बाद बैंक खाते से 10 हजार रुपये भेजे। इसके सात दिन बाद 16,667 रुपये देने को कहा गया। दीपक का कहना है कि जब उसने सिर्फ सात दिनों में इतने पैसे देने की बात पर सवाल किया तो उसके साथ गालीगलौच और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया गया। एक ग्रुप बना कर इज्जत खराब करने की धमकी देते हुए बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed