फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand to develop Lakhamandal under master plan

Dehradun News: लाखामंडल को मास्टर प्लान के तहत विकसित करने की मांग

Mon, 24 Nov 2025 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to develop Lakhamandal under master plan
चकराता। उत्तराखंड जनजातीय सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीताराम गौड़ ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिवनगरी लाखामंडल के सर्वांगीण विकास के लिए 16 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षण के बाद जो भी आवश्यक व जनहित में होगा, उस पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने जनप्रतिनिधियों तथा जनजातीय समुदाय की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस मौके पर शिव मंदिर समिति लाखामंडल के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को अलग से ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने लाखामंडल क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार का आश्वासन देते हुए कहा यहां मास्टर प्लान के अनुरूप विकास को गति दी जाएगी, सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों को संरक्षित करते हुए पर्यटन सुविधाओं को सुदृढ़ बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed