{"_id":"0e36a2ab381f54e945eaef95e38677f5","slug":"demand-on-diwali-fancy-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर बमों की डिमांड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर बमों की डिमांड
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 02 Nov 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर फैंसी बम की जबरदस्त डिमांड है। धमाके के साथ जगमग सितारें बिखारने वाले खास पंसद बने हैं।
विज्ञापन
1500 से 15 हजार रुपये में फैंसी बम की बिक्री हो रही है।
इस बार दीपावली पर पिछले साल तक मौजूद ट्रेंड के बम पटाखे ही बाजार में बिक रहे हैं। कोई नया आइटम बाजार में देखने को नहीं मिला। लेकिन फैंसी बम की खरीदारी जोरशोर से हो रही। पटाखा विक्रेता रिंकी राजपूत ने बताया कि फैंसी बम आसमान में काफी ऊंचाई पर जाकर जोरदार धमाका के साथ फूटता है।
फूटने के साथ ही चारों ओर बहुत बडे़ क्षेत्र में सितारें बिखर जाते हैं वहीं बहुत देर तक आसमान में रंगीन चादर सी फैला देता है। उन्होंने बताया कि फैंसी बम 1500 से लेकर 15 हजार रुपये में उलब्ध है। सबसे महंगे बम में 36 शॉट निकलते हैं। वहीं 10000 छोटे बमों की लड़ी वाला पैकेट आठ से नौ हजार में काफी बिक रहा है। राकेट 10 से 70 रुपये, अनार 10 से 150, फुलझड़ी पांच से 100 रुपये तक में बिक रही है। फिरकी और चक्री 10 से 50 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
माचिस चाहिए न हाथ जले
दीवार बम की बिक्री भी जमकर हो रही है जो एक से दो रुपये में उपलब्ध है। इस बम की खास बात यह है कि इसे जलाने के लिए माचिस की जरुरत नहीं। जब आग नहीं जलती तो हाथ और मुंह जलने का खतरा न के बराबर। बस सीधे दीवार या सड़क पर दे मारो और हिला दो लोगों के दिल और साथ में अपना भी।
विज्ञापन
फुलझड़ी और फिरकी बच्चों की पंसद
फुलझड़ी और फिरकी आज भी बच्चों की पंसद बनी है। फुलझड़ी जो चमकदार रोशनी के साथ जलकर बच्चों को लुभाती है वहीं घूमती हुई फिरकी की चकाचौंध बच्चों को रोमांच का अहसास कराती है। हरीश अग्रवाल ने बताया अपने अभिभावकों के साथ पटाखे खरीदने आए बच्चें अपने पंसदीदा आइटम लेना नहीं भूलते।
अंकल फुस्स वाला नहीं देना
एक दुकान पर पटाखे लेने आए बच्चे ने पहले तो अपनी मम्मी का बताया सामान खरीदा। फिर उसने विक्रेता से पटाखे देने को कहा तो बच्चे कहा अपनी मर्जी से दे दे। लेकिन लालाजी ने फिर पूछा कि बेटा अपनी पंसद तो बताओ तो बच्चे ने तपाक से कहा कि अंकल फुस्स वाला नहीं देना नहीं तो मेरे पैसे बेकार जाएंगे।
हेंटर और पेंसिल सबसे जहरीली
हेंटर जो बारुद भरी कागज की एक पतली सी लंबी डेर होती है सुरक्षा के लिहाज से अच्छी है और प्रकाश पर्व पर अच्छा प्रकाश भी करती है। लेकिन इसमें से प्रकाश से भी ज्यादा जहरीला धुंआ निकलता है। इसी तरह पैंसिल भी जहां लौ के साथ जलते हुए काफी प्रकाश करती है वहीं इतना खतरनाक धुंआ भी छोड़ती है कि सांस लेना मुश्किल हो जाए।
इस बार 20 फीसदी महंगे हुए पटाखे
पिछले साल दीपावली पर जो आइटम 100 रुपये में बिका था वहीं पटाखा या बम इस बार 120 से 130 में बिक रहा है। दुकानदार प्रदीप कुमार का कहना है इस बार पटाखो पर 20 फीसदी महंगाई आई है।