{"_id":"6aeb4fd806b6e0d485036109","slug":"demand-for-the-arrest-of-the-accused-teacher-dehradun-news-c-5-drn1037-1106384-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
देहरादून। एक स्कूल में छात्रा के शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न के मामले में आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी न होने पर संयुक्त नागरिक संगठन ने नाराजगी जताई है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सचिव गृह शैलेश बगौली से मुलाकात कर मामले की जांच शीघ्र पूरी कराने और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। सचिव गृह ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए।
संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि स्कूल की छात्रा के साथ उत्पीड़न के मामले में उसकी मां ने 24 अक्तूबर को डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला पॉक्सो एक्ट से संबंधित है। संगठन का आरोप है कि घटना के 10 दिन बाद भी पुलिस आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की धीमी जांच किसी उच्च पदस्थ एवं सक्षम अधिकारी को सौंपी जाए, ताकि निष्पक्षता से शीघ्र कार्रवाई हो सके। संगठन ने यह भी कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से निराश छात्रा की मां स्कूल के गेट पर धरना देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस मुख्यालय में अपर निदेशक पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) को भी ज्ञापन देने का प्रयास किया। प्रतिनिधिमंडल में संगठन उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र भट्ट, सचिव अवधेश शर्मा और महासचिव सुशील त्यागी, राष्ट्रीय पैरेंट्स एसोसिएशन के आरिफ खान, मुकेश नारायण शर्मा और डॉ. मुकुल शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे।