{"_id":"685da7bd43fd752c7705feca","slug":"demand-for-formation-of-district-and-city-congress-committee-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-725105-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जिला व नगर कांग्रेस कमेटी के गठन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जिला व नगर कांग्रेस कमेटी के गठन की मांग
Fri, 27 Jun 2025 01:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने सह प्रभारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने काफी समय से जिला कांग्रेस कमेटी व नगर कांग्रेस कमेटी का गठन नहीं होने की जानकारी दी। उन्होंने सह प्रभारी से कांग्रेस कमेटियों के गठन की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने पछवादून क्षेत्र में पंचायत चुनाव से संबंधित तमाम जानकारी से भी उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश सचिव विकास शर्मा, विकासनगर ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, सहसपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमित पंवार, हरर्बटपुर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष पुंडीर, शिवम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन