{"_id":"6810f4298d7839fb0e039e6b","slug":"demand-for-establishment-of-a-separate-fragrance-board-in-the-country-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-120911-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: देश में अलग से सगंध बोर्ड के स्थापना की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: देश में अलग से सगंध बोर्ड के स्थापना की मांग
विज्ञापन
- भारत सरकार के सचिवों ने किया सगंध पौधा केंद्र का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। भारत सरकार के वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के चेयरमैन अभिषेक देव व सहायक महाप्रबंधक सीवी सिंह ने सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई का भ्रमण किया। इस दौरान सगंध व्यापारियों व किसानों ने देश में अलग से सगंध पौध बोर्ड की स्थापना की मांग की।
भारत सरकार के सचिवों को केंद्र के निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान ने यहां स्थापित किए गए रोजमैरी बगीचे का भ्रमण कराया। इसके साथ ही बीज बुवाई, बीज अंकुरण कक्ष, हाइटेक ग्रीन हाउस, एंटीइनसेक्ट नेट हाउस भी दिखाया। इस अवसर पर अतिथियों ने अगरवुड पौधे का रोपण भी किया। इस दौरान मुंबई के फैगरेंस फ्लेवर्स आफ इंडिया के अध्यक्ष जयदीप गांधी, सगंध व्यापार संघ नई दिल्ली के अध्यक्ष रोहित सेठ, सुनीत गोयल ने सगंध उत्पाद के प्रमाणीकरण व निर्यात में आ रही कठिनाइयों के संबंध में उन्हें अवगत कराया। साथ ही एक अलग से एरोमा बोर्ड की स्थापना की मांग की। जिससे सगंध उत्पादों के व्यापार, उद्योग व निर्यात की प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके। इस दौरान पंकज गुप्ता, डॉ. राहुल, चिन्यम अग्रवाल के अलावा कैंप के वैज्ञानिक डॉ. जफर हैदर, डॉ. ललित अग्रवाल, डॉ. अरविंद, हेमा लोहानी, डॉ. पंकज बिजल्वाण उपस्थित रहे।