{"_id":"63446f5bc500635d3b5e1794","slug":"demand-for-cbi-inquiry-into-ankita-bhandari-murder-case-city-news-drn4251944159","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने की अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने की अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग के साथ ही उत्तराखंड में बेटियों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की।
इस दौरान यूनियन की प्रदेश प्रभारी ऊषा तोमर ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को 22 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक सरकार द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाए गए हैं। सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा तो देती है, लेकिन बेटियों की सुरक्षा में सरकार बिल्कुल फेल हो चुकी है। ज्ञापन के माध्यम से अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने, आरोपी पुलकित आर्य के पिता व भाई को जांच पूर्ण होने तक कस्टडी में रखने, अंकिता के परिवार को एक करोड़ की सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ ही बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की।
इसके साथ ही उन्होंने विकासनगर के कुलविंदर सिंह की पत्नी की हत्या के संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता की और मामले में कड़ी कार्रवाई की करने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक गुरदीप सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा, भूपेंद्र सिंह, जगबीर सिंह शर्मा, राव शौकीन, तेजिंदर सिंह ताज, सरदार इंदरजीत सिंह चौधरी, सुखपाल सिंह राठी, कविंदर मलिक और नितिन मलिक आदि मौजूद रहे।