फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for action against those selling illegal liquor

Dehradun News: अवैध शराब की बिक्री करने वाले पर कार्रवाई की मांग

Thu, 16 Jan 2025 08:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against those selling illegal liquor
चकराता। तहसील क्षेत्र के क्वांसी में अवैध रूप से शराब बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ़ स्थानीय लोगों ने एसडीएम चकराता और थाना प्रभारी चकराता को शिकायत दी। एसडीएम ने थाना प्रभारी कार्रवाई के निर्देश दिए है। पूर्व में समाज के लोगों ने बैठक कर ग्रामीण को शराब बेचने के लिए मना किया था। इसके बाद भी उसने शराब बेचना बंद नहीं किया। शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि चार माह पूर्व गांव में बैठक की गई थी। बैठक खाटुवा गांव निवासी चंदन राणा को कहा गया था कि वह वह अवैध शराब की बिक्री नहीं करेगा। बावजूद वह समाज की बैठक के निर्णय का पालन न करते हुए धड़ल्ले से अवैध शराब बेच रहा। यदि कोई ग्रामीण या समाज के लोग उसे शराब बेचने के लिए मना करते हैं वह उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। थाना प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि एसडीएम कार्यालय से उन्हें पत्र प्राप्त हुआ है। बताया कि जांच और छापामारी की कार्रवाई शुरू की जाएगी। शिकायती पत्र देने वालों में स्याणा संदीप चौहान, स्याणा श्रीचंद शर्मा, सरदार सिंह नेगी, यशपाल सिंह, अभिषेक, राजवीर सिंह, सुनील, खजान सिंह, श्याम सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed