फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi's Hawala businessman arrested for defrauding six crores in a month

Dehradun News: एक महीने में छह करोड़ ठगने वाला दिल्ली का हवाला कारोबारी गिरफ्तार

Sat, 19 Aug 2023 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Delhi's Hawala businessman arrested for defrauding six crores in a month
ऑनलाइन जॉब में कमाई का लालच देकर दून की महिला से 48 लाख रुपये ठगने के आरोप में एसटीएफ ने दिल्ली के हवाला कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक माह के भीतर ही छह करोड़ रुपये देशभर के लोगों से ठगे और इन्हें कमीशन लेकर बहुत से लोगों को हवाला के जरिए भेजा। आरोपी की तलाश 20 राज्यों की पुलिस कर रही थी। उसके खिलाफ इन राज्यों में 33 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि राजपुर क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की थी। उन्हें एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। इस मैसेज में ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी दिलाने की बात कही गई थी। महिला ने काम करना शुरू कर दिया। उन्हें टेलीग्राम पर एक ग्रुप से जोड़कर महिला को कुछ टास्क दिए गए और इन्हें पूरा करने की एवज में कुछ रुपये महिला के खाते में जमा कर दिए गए। इससे महिला को विश्वास हो गया और वह आगे भी काम करने लगीं। लेकिन, कुछ समय बाद उन्हें कुछ बड़े टास्क दिए गए। उनसे कभी एक लाख तो कभी दो लाख रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन


फर्जी तरीके से खोले गए थे बैंक खाते

कई बार में महिला से 48 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करा लिए गए। बाद में महिला को समझ आ गया कि उनके साथ ठगी हो रही है। इस पर पुलिस ने राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी जांच करते हुए एसटीएफ ने भी जांच शुरू की। इसके बाद मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जांच की गई। ये सभी बैंक खाते फर्जी तरीके से खोले गए थे। इनके मूल लोगों तक पहुंचकर एसटीएफ दिल्ली के कीर्तिनगर इलाके तक पहुंच गई। यहां से संजीव मल्होत्रा निवासी रमेश नगर, कीर्तिनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पास से दो मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




फर्जी कंपनियों के नाम से भी खोले थे खाते

आरोपी संजीव ने एक माह के भीतर करीब छह करोड़ रुपये देशभर से ठगे हैं। उसने फर्जी कंपनियों के खाते खुलवाए थे। इनके माध्यम से वह धन को विभिन्न लोगों को कमीशन लेकर भेजता था। इसके साथ ही उसने कई लोगों को हवाला के जरिए भी रुपये भेजे थे। पुलिस उसके संपर्क वाले लोगों का तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि उसके साथ कुछ लोग भी जुड़े हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि इनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed