{"_id":"5e21f73f8ebc3e4b3632601b","slug":"delhi-youth-mortgage-and-beaten-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: उधारी के पैसे मांगने पर दिल्ली के युवक को बंधक बनाकर पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: उधारी के पैसे मांगने पर दिल्ली के युवक को बंधक बनाकर पीटा, मुकदमा दर्ज
Fri, 17 Jan 2020 11:36 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:36 PM IST
सार
- उधार दिए रुपये मांगने ऋषिकेश आया था युवक, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के ऋषिकेश में थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रांतर्गत एक युवक को उधार दिए रुपये वापस मांगना भारी पड़ गया। युवक को न सिर्फ दूसरे पक्ष ने बंधक बनाया बल्कि मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चन्द्र नगर, केशवपुरम नई दिल्ली निवासी राजकुमार बेनीवाल पुत्र नत्थू सिंह से शरद चंद मिश्रा नामक युवक ने पिछले वर्ष एक लाख रुपये उधार लिए थे। बार-बार बात टालने पर पीड़ित राजकुमार उसके स्वर्गाश्रम जौंक स्थित कार्यालय पहुंचा और उधार लिए एक लाख रुपये वापस मांगे।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि शरद चंद मिश्रा ने अपने कार्यालय में उन्हें बंधक बनाया और मारपीट की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित राजकुमार की तहरीर पर लक्ष्मणझूला पुलिस ने आरोपी शरद चंद मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन