फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi Tourist Car Fell into Ditch in Almora Five Passengers Injured

नवरात्रि पूजा के लिए दिल्ली से अल्मोड़ा आ रही कार खाई में गिरी, पांच यात्री बुरी तरह घायल

Thu, 03 Oct 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Oct 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
Delhi Tourist Car Fell into Ditch in Almora Five Passengers Injured
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से अल्मोड़ा के सराईखेत आ रही एक आर्टिका कार हिनौला के पास खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए रामनगर ले जाया गया। सभी लोग दिल्ली से नवरात्रि में पूजा के लिए मसमोली गांव आ रहे थे।

विज्ञापन


बुधवार सुबह 11 बजे आर्टिका कार (डीएस-8-सीएयू-1309) से दिल्ली के भजनपुरा से जगत सिंह नेगी परिवार के साथ सराईखेत मसमोली अपने गांव  नवरात्रि में पूजा के लिए आ रहे थे। हिनौला के पास कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


दुर्घटना में मसमोली श्रीगाड़ स्याल्दे निवासी जगत सिंह नेगी (42) पुत्र थान सिंह नेगी, उनकी पत्नी भारती नेगी (33), श्याम सिंह (65) पुत्र बहादुर सिंह नेगी, शाकंबरी देवी (70) पत्नी थान सिंह और अनन्या चौहान (15) पुत्री बसंत चौहान घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह रावत अन्य साथियों के साथ सभी घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद निजी वाहन से उपचार के लिए उन्हें स्वास्थ्य केंद्र देवायल लाए।  

पुलिस और तहसील प्रशासन के कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। देवायल अस्पताल से गंभीर रूप से घायल भारती नेगी और शाकंबरी देवी को रामनगर रेफर कर दिया है। उन्हें 108 एंबुलेंस से रामनगर उपचार के लिए ले जाया गया है, जबकि तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed