{"_id":"598ed4544f1c1b3b148b496a","slug":"delhi-police-encounter-in-nanakmatta","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानकमता में दिल्ली पुलिस और यूपी के बदमाश के बीच मुठभेड़, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानकमता में दिल्ली पुलिस और यूपी के बदमाश के बीच मुठभेड़, एक घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 Aug 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
firing
उत्तराखंडक के नानकमत्ता में दिल्ली पुलिस और यूपी के बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में दिल्ली के हिस्ट्रीशीटर जनरैल सिंह के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार को नानकमत्ता के ग्राम बिचई में वांछित हिस्ट्रीशीटर को पकड़़ने के लिए सुबह करीब पांच बजे घेराबंदी की गई। जनरैल सिंह भागने पर पुलिए ने फायर किया। जिसमें जनरैल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जनरैल सिंह का उपचार हल्द्वानी के बॉम्बे अस्पताल चल रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस प्राइवेट गाड़ी में सादी वर्दी में आरोपी की धड़-पकड़ के लिए पहुंची। थाना पुलिस इस बाबत कुछ बोलने से बच रही है। वहीं ग्रामीणों ने दो राउंड फायरिंग होने की बात कही है।
विज्ञापन