{"_id":"57b3d8ba4f1c1ba2506eb63c","slug":"delhi-passenger-will-run-again-from-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह बाद फिर दौड़ेगी ऋषिकेश से दिल्ली पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह बाद फिर दौड़ेगी ऋषिकेश से दिल्ली पैसेंजर
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 17 Aug 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात माह बाद ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर फिर से दौड़ेगी। स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे की ओर से मिले तोहफे से स्थानीय लोग काफी खुश हैं।
विज्ञापन
बता दें कि नियमित सेवा दिल्ली पैसेंजर संख्या 54471 तड़के चार बजकर 20 मिनट पर दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचती है। सुबह सात बजे 54472 बनकर ऋषिकेश से दिल्ली के लिए प्रस्थान करती है। वर्तमान में दिल्ली पैसेंजर निर्धारित समय पर प्लेटफार्म पर आ तो रही थी, पर उसका जाना कैंसिल था।
विज्ञापन
रेलवे ने जनवरी 2015 को अग्रिम आदेश तक दिल्ली पैसेंजर का प्रस्थान स्थगित कर दिया था। पैसेंजर रद होने से तीर्थनगरी से दिल्ली तक सफर करने वाले यात्रियों की फजीहत हो रही थी। पैसेंजर में यातायात के दूसरे साधनों से किराया सस्ता और सुगम होने से यात्री पैसेंजर को फिर से संचालित करने की मांग उठाते आ रहे थे, लेकिन रेलवे इसे नजरअंदाज कर रहा था।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे ने तीर्थनगरी से स्थगित दिल्ली पैसेंजर के संचालन को मंजूरी दे दी है। स्टेशन मास्टर मनोज सिंह ने बताया कि सात महीने ब्रेक के बाद ऋषिकेश से पैसेंजर का संचालन होने से यहां यात्रियों को लाभ मिलेगा। रेलवे की आय भी बढ़ेगी।
रद एक जोड़ी ट्रेन भी शुरू
जनवरी 2015 से ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच संचालित एक जोड़ी ट्रेन स्थगित चल रही थी, जिसका संचालन मंगलवार को फिर से सुचारु हो गया है।
स्टेशन मास्टर ने बताया कि हरिद्वार से दोपहर निर्धारित समय तीन बजकर 20 मिनट पर आने वाली ट्रेन संख्या 54484 और ऋषिकेश से शाम छह बजकर 50 मिनट पर हरिद्वार जाने वाली ट्रेन संख्या 54485 फिर ट्रैक पर दौड़ने लगी है। सात महीने से एक जोड़ी ट्रेन रद चल रही थी।
शुरू हो सकती है श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
रेलवे सूत्रों की मानें तो श्री गंगानगर एक्सप्रेस के भी शुरू होने की संभावना है। गंगानगर एक्सप्रेस सालभर से स्थगित है। पहले एक्सप्रेस दोपहर तीन बजे तीर्थनगरी आती थी और तीन बजकर 50 मिनट पर प्रस्थान करती है। स्टेशन मास्टर ने बताया कि फिलहाल श्रीगंगानगर एक्सप्रेस के संचालन के बाबत मुख्यालय से किसी तरह का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।