दिल्ली में फ्लैट चाहिए, यहां करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी दिल्ली में डीडीए की स्कीम में फ्लैट लेने के इच्छुक हैं तो उसके लिए बेहिचक आवेदन कर सकते हैं।
प्रदेश में दून समेत हल्द्वानी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर में बैंकों से फॉर्म सोमवार से मिलने शुरू हो गए हैं। यहां से 150 रुपए देकर फॉर्म खरीदा जा सकता है। रजिस्ट्रेशन फीस एक लाख रुपए रखी गई है।
आने वाली नौ अक्तूबर तक फॉर्म भरकर जमा कराया जा सकता है। ड्रा आने वाली 29 अक्तूबर तक होगा। प्रदेश में इन बैंकों में उपलब्ध हैं फॉर्म दून में जिन बैंकों में फॉर्म उपलब्ध हैं, उनमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा, इंडस इंड बैंक की राजपुर रोड (सचिवालय के सामने) स्थित शाखा के साथ ही पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की पलटन बाजार और एस्लेहाल शाखाएं शामिल हैं।
कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
हरिद्वार में सेक्टर-4 बीएचईएल कांप्लेक्स की पीएनबी शाखा के साथ ही रानीपुर (हरिद्वार), रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) समेत हल्द्वानी की एसबीआई शाखा से फॉर्म लिया जा सकता है।
पैनकार्ड है जरूरी डीडीए के फ्लैट के लिए आवेदन करने को आपके पास बैंक एकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड के साथ ही दो फोटो और पेन कार्ड होना जरूरी है।
डीडीए के फ्लैट के लिए आप आन लाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसकी वेबसाइट dda.org.in/ पर लॉगइन करना होगा।