फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi Dehradun Vande Bharat Express welcomed with flowers from Bhopal Railway Minister reached doon

Delhi Doon Vande Bharat: भोपाल के फूलों से होगा ‘वंदे भारत’ का स्वागत, दून पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Wed, 24 May 2023 10:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 May 2023 10:30 PM IST
सार

Delhi Dehradun Vande Bharat Express Train News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी रेलवे के अधिकारियों के साथ वंदे भारत ट्रेन से दून पहुंचे। उन्होंने कहा कि दून से चलने वाली यह 18वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। वंदे भारत ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले प्लेटफाॅर्म को तैयार किया गया।

विज्ञापन
Delhi Dehradun Vande Bharat Express welcomed with flowers from Bhopal Railway Minister reached doon
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे देहरादून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड से चलने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन का देहरादून रेलवे स्टेशन पर भोपाल के फूलों से स्वागत किया जाएगा। रेलवे स्टेशन को भव्य रूप से सजाया गया है। इससे पहले बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी रेलवे के अधिकारियों के साथ वंदे भारत ट्रेन से दून पहुंचे। अधिकारियों के साथ उन्होंने रेलवे स्टेशन का जायजा लिया।

विज्ञापन


दून से चलने वाली यह 18वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। वंदे भारत ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले प्लेटफाॅर्म को तैयार किया गया। ट्रैक, स्टेशन और आसपास रंग रोगन के अलावा करीब 300 मीटर से अधिक लंबा टेंट भी लगाया गया है। स्टेशन के मुख्य गेट से लेकर मंच के आसपास एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। इन पर उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन


Delhi Dehradun Vande Bharat: कल पीएम मोदी करेंगे वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्धाटन, वर्चुअल दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन
विज्ञापन


सजावट का काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि स्टेशन को सजाने के लिए भोपाल से बुधवार को फूल मंगाए गए। प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो के दोनों ओर फूलों की लंबी मालाएं लगाई गई हैं। मंत्री के साथ नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दून में की शॉपिंग

केंद्रीय रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार शाम को राजपुर रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में शॉपिंग की। केंद्रीय मंत्री ने स्वयं डिजिटल माध्यम से क्रय किए गए सामान का भुगतान किया। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बैठक करने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजपुर स्थित निजी प्रतिष्ठान पहुंचे। जहां उन्होंने मिठाई व अन्य सामान की खरीदारी। उन्होंने राज्य के उत्पादों की सराहना भी की।

Delhi Dehradun Vande Bharat Express welcomed with flowers from Bhopal Railway Minister reached doon

रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

करीब 250 करोड़ रुपये से देहरादून रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके बाद यहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिल सकेंगी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन चलने के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में भी तेजी आएगी।

बृहस्पतिवार को हरिद्वार जाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जाएगी। ट्रेन के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी जाएंगे, जिससे दिनभर अधिकारी तैयारियों में लगे रहे। बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री कुछ समय के लिए ठहरेंगे। वह यहां सभा को संबोधित भी करेंगे। बुधवार को अधिकारी रेलवे स्टेशन पर खामियों को ठीक करने में लगे रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed