फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi defeated Karnataka to become the champion of Kabaddi

Dehradun News: कर्नाटक को हरा दिल्ली बनी कबड्डी की चैंपियन

Sun, 04 Jan 2026 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Delhi defeated Karnataka to become the champion of Kabaddi
ईपीएफओ की ओर से परेड बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता कप के सा
- ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट का हुआ समापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से आयोजित ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। दो दिवसीय टूर्नामेंट में उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम व मध्य क्षेत्र की ईपीएफओ टीमों ने अपना दम दिखाया।
परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हॉल में खिताबी मुकाबला दिल्ली और कर्नाटक के बीच खेला गया। इसमें दिल्ली की टीम ने 64–31 अंकों से मैच अपने नाम कर चैंपियनशिप जीती। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर कर्नाटक के वेंकट राव को सर्वश्रेष्ठ रेडर और दिल्ली के कप्तान विकास मलिक को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के पुरस्कार से नवाजा गया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कर्नाटक ने महाराष्ट्र की टीम को 61–46 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली ने हरियाणा की टीम को 66–46 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में ईपीएफओ के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 विश्वजीत सागर ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि काम के साथ खेल का जीवन में होना बेहद जरूरी है। खेल हमें दृढ़ता, टीम वर्क, संचार और नेतृत्व क्षमता सिखाते हैं, जो पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर उदित शाह, मोहम्मद जैद, संतोष कुमार, दीपांशु सिंह, राजेश कुमार, भूपाल बिष्ट, टीआर शाह, राजेश कुमार, हितेश बाबर, प्रवीण भारद्वाज, विपिन नौटियाल, विपिन चौहान, रामेश्वर प्रसाद पंत, अंशुल, नरेश मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed